प्रेमिका शादी के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने घर बुलाया और फिर...

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शादी का दबाव बनाने पर एक युवक ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 04:47 PM (IST)
प्रेमिका शादी के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने घर बुलाया और फिर...
प्रेमिका शादी के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने घर बुलाया और फिर...

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शादी का दबाव बनाने पर एक युवक ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़िता की सहेली शनिवार देर रात को जब आरोपित के कमरे पर पहुंची तो वारदात का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपित प्रेमी सूरज (25) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच मृतक की उम्र को लेकर संशय है। परिजन उसकी उम्र 16 साल बता रहे हैं, जबकि पुलिस को बालिग होने की शंका है। पीड़िता का परिवार डीएलएफ, गाजियाबाद में रहता है। गाजियाबाद में रहने से पहले परिवार सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रहता था। यहीं पर मृतका की एक सहेली रहती है। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है।

किराये के घर में रहता है आरोपित
आरोपित सूरज उसकी सहेली के घर के पास ही किराये पर रहता था। सहेली के घर आने-जाने की वजह से सूरज से दोस्ती हो गई थी। सूरज ने कुछ समय पहले सोनिया विहार में रहना शुरू कर दिया था। 12 मार्च को मृतका अपनी सहेली के घर रहने के लिए आई। शनिवार शाम को वह सूरज से मिलने उसके कमरे पर गई थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी सहेली पति के साथ सूरज के कमरे पर पहुंची।

पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार
आरोपित ने उससे कहा कि वह उससे मिलकर चली गई थी। वह वापस लौटी, लेकिन वह नहीं मिली। मृतका की सहेली पति के साथ दोबारा सूरज के कमरे पर पहुंची तो वहां ताला लगा था। कमरे में झांककर देखा तो अंदर शव पड़ा था। देर रात 3:00 बजे दोनों पति-पत्नी सोनिया विहार थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह आरोपित सूरज को सोनिया विहार इलाके से ही दबोच लिया गया। आरोपित ने बताया कि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से उसने हत्या कर दी थी।
 

chat bot
आपका साथी