Book Fair 2020: विश्व पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, जमकर हो रही है खरीदारी

Book Fair 2020 गति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 2020 का शनिवार को आगाज हो गया। पहले दिन मेले में साठ हजार लोग पहुंचे। यह 12 जनवरी तक चलेगा।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 02:16 PM (IST)
Book Fair 2020: विश्व पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, जमकर हो रही है खरीदारी
Book Fair 2020: विश्व पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़, जमकर हो रही है खरीदारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Book Fair 2020: प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 2020 का शनिवार को आगाज हो गया। पहले दिन मेले में साठ हजार लोग पहुंचे। यह 12 जनवरी तक चलेगा। स्कूल के बच्चों के लिए मेले में प्रवेश मुफ्त है, लेकिन उन्हें स्कूल की ड्रेस में, अपने स्कूल के आइडी कार्ड के साथ आना होगा। वहीं 60 साल की आयु और इसके बाद के सभी बुजुर्गों का प्रवेश मुफ्त होगा। इसके लिए बुजुर्गों को वोटर आइडी कार्ड व आधार कार्ड के तहत इसका प्रमाण देना होगा। मेले में अन्य लोगों के लिए प्रवेश के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आइटीपीओ) की तरफ से किया जा रहा है। मेले की थीम ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी : लेखकों के लेखक’ रखी गई है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एमएचआरडी) रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें न केवल हमारी मार्गदर्शक, मित्र एवं एकांत की सहचर हैं। यह हमारे अंदर मानवीय गुणों का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पुस्तक मेले 2020 में 30 देशों के 600 से अधिक प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस पुस्तक मेले के माध्यम से गांधीवादी विचारों को प्रचार प्रसार किया जाएगा। मौजूदा हालात में जब विश्व में आतंकवाद बढ़ रहा है तो ऐसी स्थिति में गांधीजी के विचारों का अधिक महत्व है।

मेले में पहुंचने का रास्ता 

मेले में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से पहुंच कर यहां से मेले के प्रवेश के लिए टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। हालांकि काउंटर के आगे बड़ा बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके कारण लोगों को शनिवार को परेशानी हुई। इस मेट्रो स्टेशन से सीधे मैदान के गेट नंबर 10 से मेले में प्रवेश कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी