दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के डलावघर में मिले तीन नवजात के शव

Delhi Crime News गाजीपुर सब्जी मंडी के डलावघर में तीन नवजात के शव मिले हैं। यह शव शुक्रवार सुबह कूड़ा उठाने वाले एक कर्मचारी को मिले। शव किसने डाले इसकी जानकारी पुलिस को अभी हाथ नहीं लगी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:56 PM (IST)
दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के डलावघर में मिले तीन नवजात के शव
दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के डलावघर में मिले तीन नवजात के शव

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। गाजीपुर सब्जी मंडी के डलावघर में तीन नवजात के शव मिले हैं। यह शव शुक्रवार सुबह कूड़ा उठाने वाले एक कर्मचारी को मिले। शव किसने डाले इसकी जानकारी पुलिस को अभी हाथ नहीं लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:40 पर उन्हें जानकारी मिली कि गाजीपुर सब्जी मंडी में कूड़े के ढेर में तीन नवजात के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची टीम ने फोरेंसिंक नमूना भी लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी