17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा का सेवा समर्पण अभियान, सेवा कार्य करके मनाएंगे प्रधानमंत्री का जन्मदिन

17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। उसी दिन सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। सात अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अभियान को इस दिन तक चलाने का फैसला किया गया है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:14 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:14 PM (IST)
17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा का सेवा समर्पण अभियान, सेवा कार्य करके मनाएंगे प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली भाजपा की ओर से 20 दिनों का सेवा समर्पण अभियान चलाया जाएगा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली भाजपा की ओर से 20 दिनों का सेवा समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा के सभी मोर्चों द्वारा दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गरीबों व अन्य जरूरतमंदों की मदद के साथ ही दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। उसी दिन सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। सात अक्टूबर, 2001 को नरेन्द्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसे ध्यान में रखकर अभियान को इस दिन तक चलाने का फैसला किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा के नेताओं की गत दिवस बैठक हुई। नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है। मंडलों से भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के नमो एप के माध्यम से सिनेमा हाल और सभागारों में भी लोगों को दिखाया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे। प्रत्येक जिले में गरीब परिवारों, अनाथालयों एवं वृद्ध आश्रमों में कार्यकर्ता फल वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों मुफ्त राशन वितरण के साथ ही कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा जिससे कि पीएम केअर फंड इन्हें सहायता मिल सके। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहार और स्मृति चिन्हों की नीलामी होगी। इससे प्राप्त धनराशि का प्रयोग नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। दिल्ली भाजपा की ओर से भी यमुना नदी की सफाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी