AAP सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों की समस्याएं दूर करने और भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों का समय पर इलाज कराने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:17 PM (IST)
AAP सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
मानसून सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों की समस्याएं दूर करने और भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों का समय पर इलाज कराने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार की नाकामी से कई लोगों की जान चली गई। सरकार सिर्फ बयानबाजी और राजनीति करने में व्यस्त रही।

टैंकर माफिया को दिया जा रहा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता शुद्ध पानी के लिए तरस रही है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। टैंकर माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग उनसे पानी खरीदने को मजबूर हैं। भ्रष्टाचार की वजह से दिल्ली जल बोर्ड भारी घाटे में चल रहा है। लो फ्लोर बसों के रखऱखाव के लिए जारी निविदा में अनियमितता की बात सामने आ चुकी है। गरीबों को मिलने वाला राशन गोदामों में सड़ गया। इन सभी मुद्दो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे।

कोरोना योद्धाओं को एक करोड़ देने का वादा निभाए आप

इधर, दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्यकर्मियों को भारत रत्न व पद्म पुरस्कार दिलाने की बात करते हैं, लेकिन जनता की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले योद्धाओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं। ये कहना है भाजपा का। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को वादे के अनुसार सभी मृतक कोरोना योद्धाओं के स्वजन को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देनी चाहिए।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने बताया कि एक आरटीआइ में कोरोना योद्धाओं के स्वजन को मुआवजा देने की जानकारी मांगी थी, जिसमें बताया गया कि एक अप्रैल, 2020 से इस वर्ष 20 जुलाई तक 170 योद्धाओं की मौत हुई है और इनमें से सिर्फ 17 लोगों के स्वजन को मुआवजा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी