आदेश गुप्ता ने लोगों को बांटा सैनिटाइजर, काढ़ा व राशन किट, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट में सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा जमीन पर काम करने वाली पार्टी है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:28 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:28 AM (IST)
आदेश गुप्ता ने लोगों को बांटा सैनिटाइजर, काढ़ा व राशन किट, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा
आदेश गुप्ता ने लोगों को बांटा सैनिटाइजर, काढ़ा व राशन किट, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर साउथ मोती बाग में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर, काढ़ा व राशन किट बांटा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की ओर से किया गया।

सेवा और समर्पण का उदाहरण किया पेश

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट में सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा जमीन पर काम करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। जब लोगों को दिल्ली सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने जनता से मुंह मोड़ लिया और कोरोना महामारी संकट से जूझने के लिए छोड़ दिया।

मनमानी फीस पर  लगाम लगा

गुप्ता ने कहा कि जब से गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया तब से दिल्ली में हालात सुधरने लगे। अस्पतालों में बेड बढ़े, कोरोना की जांच बढ़ी और निजी अस्पतालों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने जैसे कदम उठाए गए तो कोराना के मामले कम होने लगे।

मेयर अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार: आप

इधर, मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम उत्तरी के मेयर जयप्रकाश के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि यह एक हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर जयप्रकाश की मिलीभगत से तीन मंजिला अवैध इमारत बनाई जा रही थी। पुलिस इस घटना में मेयर की भूमिका की निष्पक्षता से जांच करे। वहीं स्थानीय विधायक आप नेता दिलीप पांडेय जाकिर हुसैन के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी