लाॅकडाउनव में पूरी क्षमता से पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे भाजपा कार्यकर्ता : रामवीर सिंह बिधूड़ी

बिधूड़ी ने कहा कि आजकल लाॅकडाउन के कारण अस्पतालों के बाहर न तो खाने की दुकानें खुली हैं और न ही पानी व जूस की। इस कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों व उनके स्वजन को अस्पतालों के बाहर भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:36 AM (IST)
लाॅकडाउनव में पूरी क्षमता से पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे भाजपा कार्यकर्ता : रामवीर सिंह बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ओखला फेस-1 स्थित ईएसआइ अस्पताल के सामने शुक्रवार को भाजपा की ओर से रसोई अभियान चलाया गया। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से चल रहे सेवा अभियान के तहत दक्षिण जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ईएसआइ अस्पताल के बाहर तीमारदारों और स्वजन को भोजन, जूस और पानी बांटा।

मरीजों को भोजन बांट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया रामवीर सिंह बिधूड़ी ने

भाजपा के दक्षिणी जिलाध्यक्ष रोहतास कुमार एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह और जिले के सह प्रभारी आदित्य झा की ओर से रसोई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मरीजों को भोजन बांटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें -

ऑक्सीजन मास्क लगाकर 'लव यू जिंदगी' गाने पर थिरकने वाली युवती की कोरोना वायरस से मौत

लॉकडाउन के कारण नहीं खुल रही दुकानें जिससे मरीजों को परेशानी

इस दौरान बिधूड़ी ने कहा कि आजकल लाॅकडाउन के कारण अस्पतालों के बाहर न तो खाने की दुकानें खुली हैं और न ही पानी व जूस की। इस कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों व उनके स्वजन को अस्पतालों के बाहर भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए भाजपा की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

कोरोना में बेड की किल्लत के बीच राहत : रामलीला मैदान में आज से शुरू होगी 1200 आइसीयू बेड की सुविधा

नहीं दिख रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि इस वक्त आम आदमी पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पूरी क्षमता से मरीजों व उनके तीमारदारों की सेवा में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना महामारी की इस मुसीबत में पीड़ित परिवारों का दुख बांट रहे हैं। उनकी सेवा कर रहे हैं। एक छोटी सी मदद से ही पीड़ित परिवारों का हौसला कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी