भाजपा पश्चिमी जिले की टीम का हुआ गठन, कई नए चेहरे शामिल

भाजपा पश्चिमी जिले की टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें कई नए चेहरे को शामिल किया गया है। टीम के प्रत्येक पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ मेहनत करने की बात कह रहे हैं। जिला टीम के गठन की घोषणा जिला अध्यक्ष सचिन भसीन ने की।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:22 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:22 PM (IST)
भाजपा पश्चिमी जिले की टीम का हुआ गठन, कई नए चेहरे शामिल
भाजपा पश्चिमी जिले की टीम का गठन कर दिया गया है। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। भाजपा पश्चिमी जिले की टीम का गठन कर दिया गया है। इसमें कई नए चेहरे को शामिल किया गया है। टीम के प्रत्येक पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार के लिए दिन रात मेहनत करने की बात कह रहे हैं। जिला टीम के गठन की घोषणा जिला अध्यक्ष सचिन भसीन ने की। 

जिले की टीम में उपाध्यक्ष पद पर आनंद त्यागी, दुर्गा सूर्यवंशी, महेश यादव, राकेश चंडोक, रमेश चोला, अजय शर्मा, विकास सिंह, नवीन मल्होत्रा, मुकुल अग्रवाल, देवकी रानी और इंदरजीत सिंह (बल्ली) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महामंत्री पद पर चंद्र पाल बक्शी, संदीप दीक्षित, संदीप जैन को नियुक्त किया गया है। साथ ही कोषाध्यक्ष चंद्रवीर को बनाया गया है। वहीं, मंत्री पद पर चरणजीत सिंह, रविंदर सिंह, संजय भाटिया, अवदेश अक्षत्रीया, राजू रावल, महेश बक्शी, अनायता भाटी, स्वाति शर्मा, प्रीति कुमारी, पंकज ठक्कर, अनुभव शर्मा व मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है।

कार्यालय प्रभारी रमेश यादव, कार्यालय मंत्री वरुण भीलवाड़ा व सह कार्यालय मंत्री रजनीश अरोड़ा को बनाया गया है। वहीं, मुख्य प्रवक्ता रजनीश दीवान, प्रवक्ता, हेमंत सेतिया, प्रवीन बागड़ी, कुनाल साहनी, प्रवीन बिल्ला, सिद्धार्थ सामर, संदीप रंजन को बनाया गया है। प्रचार मंत्री राजेश वधावन, मनोज सक्सेना, पूरन गुजराती व हेमंत हांडा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी इंद्रजीत शर्मा, हरि नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विनोद चावला, तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र कुमार व जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीश ओबेरॉय काे बनाया गया है।

मोर्चा की भी हुई घोषणा

महिला मोर्चा प्रभारी शशि तलवार, अध्यक्ष रेनु भल्ला, महामंत्री सरिता देवी व सारिका शर्मा को बनाया गया है। युवा मोर्चा प्रभारी अनमोल कत्याल, अध्यक्ष अंकित गुप्ता व महामंत्री गौरव शर्मा को बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा के प्रभारी युद्धवीर सिंह गहलोत, अध्यक्ष अजीत सिंह डबास व महामंत्री संजय यादव को बनाया गया है। किसान मोर्चा के प्रभारी ओम प्रकाश व अध्यक्ष पवन ग्रेवाल को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी शम्मीउल्लाह, अध्यक्ष वसीम अहमद व महामंत्री मुन्ना भाई को बनाया गया है। पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी बिमल कुमार, अध्यक्ष उमेद सिंह व महामंत्री अखिलेश को बनाया गया है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी