अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकारी संपत्ति को बेच रही है भाजपाः कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने राजन बाबू टीबी अस्पताल की तीन एकड़ जमीन की नीलामी की तैयारी कर रही है। यदि निगम चाहे तो इस अस्पताल की खाली जमीन से राजस्व अर्जित करने के लिए योजनाएं बना सकता है लेकिन इसे बेचने की तैयारी है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:14 PM (IST)
अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकारी संपत्ति को बेच रही है भाजपाः कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कांग्रेस ने भाजपा शासित केंद्र सरकार और नगर निगमों पर सरकारी संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि नगर निगमों में पिछले 15 वर्षों से भाजपा का शासन है। कुशासन व भ्रष्टाचार की वजह से तीनों निगम कंगाल हो गए हैं। कई संपत्तियों को बेच दिया गया है।

झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए नहीं किया कोई काम

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने राजन बाबू टीबी अस्पताल की तीन एकड़ जमीन की नीलामी की तैयारी कर रही है। यदि निगम चाहे तो इस अस्पताल की खाली जमीन से राजस्व अर्जित करने के लिए योजनाएं बना सकता है, लेकिन इसे बेचने की तैयारी है। झुग्गी बस्तियों में विकास के कोई काम नहीं किया गया। अब सम्मान यात्रा के नाम पर इन बस्तियों की जमीन की पहचान की जा रही है जिससे कि इन्हें बेचा जा सके।

नावल्टी सिनेमा को 34 करोड़ में बेचने का लगा आरोप

उन्होंने कहा कि नावल्टी सिनेमा को 34.59 करोड़ में बेच दिया गया है। इसी तरह से हजारों करोड़ रुपये की 11 संपत्तियों को निगमों ने मात्र 744.18 करोड़ रुपये में बेच दिया है। टाउन हाल को हेरिटेज होटल बनाकर लीज पर दे दिया है।

संपत्तियों को बेच कर नाकामी छुपा रही भाजपा

भाजपा राजस्व अर्जित करने की जगह निगम की संपत्तियों को बेचकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तीनों निगमों को तुरंत भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी वेतन के लिए हड़ताल करते रहे हैं। अब उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य़ निधि की राशि मिलने पर भी संदेह है। निगम में कर्मचारियों के 1200 करोड़ रुपये के भविष्य़ निधि की गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

chat bot
आपका साथी