बदल चुका है दिल्ली का सियासी मिजाज, पूर्वांचल के लोगों को साध भाजपा जीतेगी चुनावी जंग

राजधानी में पहुंचे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग अब यहां की सियासत की दिशा तय करने लगे हैं। इस बात को राजनीतिक पार्टियां भी समझने लगी हैं और सभी इन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:34 AM (IST)
बदल चुका है दिल्ली का सियासी मिजाज, पूर्वांचल के लोगों को साध भाजपा जीतेगी चुनावी जंग
बदल चुका है दिल्ली का सियासी मिजाज, पूर्वांचल के लोगों को साध भाजपा जीतेगी चुनावी जंग

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। रामलीला मैदान में रविवार को पूर्वांचल के लोगों की भीड़ इस बात की तस्दीक करती है कि दिल्ली का सियासी मिजाज अब बदल चुका है। रोजी, रोटी की खोज और बेहतर भविष्य की उम्मीद में देश की राजधानी में पहुंचे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग अब यहां की सियासत की दिशा तय करने लगे हैं। इस बात को राजनीतिक पार्टियां भी समझने लगी हैं और सभी इन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं।

पूर्वांचल के लोगों ने दिया संकेत 
भाजपा ने नगर निगम के बाद अब इनके सहारे लोकसभा और उसके बाद विधानसभा का चुनावी समर जीतने की रणनीति बनाई है। दिल्ली की सियासत पंजाबी, हरियाणवी और दिल्ली के मूल निवासियों के इर्द-गिर्द घूमती थी। यही कारण था कि सभी पार्टियों की कमान भी यहां इन्हीं में से किसी को दी जाती रही है। अब यह स्थिति बदलने लगी है। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्वांचल के लोगों ने यह संकेत दिया है कि वह अब दिल्ली की सत्ता का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

भाजपा की नजर
दिल्ली में लगभग 30 फीसद आबादी पूर्वांचल के लोगों की है। इनमें से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों व झुग्गी बस्तियों में रहते हैं। परंपरागत रूप से ये कांग्रेस के समर्थक माने जाते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में सेंध लगाकर दिल्ली की सत्ता तक पहुंच गई। अब इस वोट बैंक पर भाजपा की नजर है। इन्हें अपने साथ जोड़ने की जिम्मेदारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को सौंपी गई है।

पूरब के लोग भाजपा के साथ हैं
नगर निगम चुनाव में वो इसमें कामयाब भी रहे। अब लोकसभा चुनाव में इन्हें भाजपा के पक्ष में खड़ा करने की चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत पूर्वांचल मोर्चा की रैली से करने का फैसला लिया। रामलीला मैदान में हजारों की भीड़ जुटाकर उन्होंने 'आप' व कांग्रेस को यह संदेश देने की कोशिश कि है अब पूरब के लोग भाजपा के साथ हैं।

भाजपा ने गौरव व सम्मान दिया
रैली में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी पूर्वांचल के लोगों को भावनात्मक रूप से पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की। उनके विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सांसद उदित राज ने कहा कि कभी बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों को हेय दृष्टि से देखा जाता था। अब स्थिति बदल गई है। भाजपा ने इन्हें गौरव व सम्मान दिया है।

पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली के कोने-कोने से निकल कर पूर्वांचल के लोग महाकुंभ में पहुंचे हैं, उसी तरह घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

chat bot
आपका साथी