इस केंद्रीय मंत्री का दावा, AAP और कांग्रेस में पर्दे के पीछे गठबंधन की हो रही कोशिश

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि पर्दे के पीछे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की कोशिश हो रही हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 04:35 PM (IST)
इस केंद्रीय मंत्री का दावा, AAP और कांग्रेस में पर्दे के पीछे गठबंधन की हो रही कोशिश
इस केंद्रीय मंत्री का दावा, AAP और कांग्रेस में पर्दे के पीछे गठबंधन की हो रही कोशिश

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की युवा विजय संकल्प महारैली में पार्टी नेताओं ने महागठबंधन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी निशाना साधा। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जेल भेजने की बात करने वाले अब आपस में मेल-मिलाप कर रहे हैं। पर्दे के पीछे अभी भी दोनों पार्टियों में गठबंधन की कोशिशें चल रही हैं।

विजय गोयल ने कहा कि, लोगों को उम्मीदें था कि अन्ना आंदोलन से सामने आया यह नेता दिल्ली के विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। आप ने युवाओं से झूठे वादे किए। अब युवाओं में आक्रोश है क्योंकि आप सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।

 

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की नाकारियों को घर-घर पहुंचाएं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि युवा नमो अगेन अभियान को तेज करेंगे। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेंगे। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. उदित राज, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित कई नेता मौजूद थे।

 दिल्ली-एनसीआर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी