Unemployment Allowance Demand: दिल्ली में युवाओं को बेरोजगारी भत्ते देने की मांग को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Unemployment Allowance Demand बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आप नेता दूसरे राज्यों में जाकर जनता को गुमराह करने के लिए झूठे चुनावी वादे कर रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:14 PM (IST)
Unemployment Allowance Demand: दिल्ली में युवाओं को बेरोजगारी भत्ते देने की मांग को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व कार्य कर्ता

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल पंजाब, गोवा एवं उत्तराखंड में जाकर झूठे चुनावी वादे कर रहे हैं। वहां बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं। वह दूसरे राज्यों में इस तरह के वादे कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बेरोजगारों को न तो रोजगार दिया जा रहा है और न बेरोजगारी भत्ता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 14 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। दिल्ली सरकार को बताना चाहिए कि कितने बेरोजगारों को अबतक बेरोजगारी भत्ता दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में दिल्ली में सिर्फ 28 और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में मात्र 404 लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में बेरोजगार पंजीकृत नहीं हैं। एक अनुमान के अनुसार पंजीकृत व गैर पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या लगभग 25 लाख है। इन्हें बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लिए भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया है।

दिल्ली में आप सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। गरीबों को इस योजना से वंचित रखा जा रहा है। दिल्ली में लाखों लोग आवेदन करने के बाद पिछले पांच वर्षों से राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2018 में मोदी सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ा दिया था लेकिन दिल्ली में यह राशि उन्हें नहीं दी जा रही है। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा योगिता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी