भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पता में टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण

45 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:10 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पता में टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरएमएल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा की ओर से टीकाकरण का काम देख रहे सांसद अनिल जैन व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

इस मौके पर नड्डा ने कहा कि आरएमएल अस्पताल की व्यवस्था बहुत अच्छी है। सुचारू रूप से टीकाकरण का काम चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर काउंटर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान है। टीकाकरण को लेकर बहुत राजनीति हुई है। पहले टीकाकरण पर सवाल उठाए गए। टीकाकरण को असफल करने की कोशिश की गई। विपक्ष का काम भटकाने, लटकाने का काम था लेकिन देशवासी प्रधानमंत्री पर विश्वास करके टीकाकरण के लिए उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी दवा का प्रोड्क्शन पूरी तरह से शुरू होने में 8-10 माह लगता है। मोदी सरकार ने दो टीके बना लिए, देश आज टीका बनाने, लगाने और दूसरे देशों को उपलब्ध कराने वाला बन गया है।

टीका उत्पादन का गाइडलाइंस

मई-8 करोड़ डोज

जून-10करोड़ डोज

जुलाई-17करोड़ डोज

अगस्त-19करोड़ डोज

सितंबर-42करोड़ डोज

अक्टूबर-56करोड़ डोज

नवंबर- 59 करोड़ डोज

दिसंबर तक 267 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएगा।

डबल डोज के लिए भारत पूरी तरह से तैयार

उन्होंने कहा कि कुछ लोग टीकाकरण पर सवाल उठा रहे थे, फिर बोले मुझे अधिकार दो फिर कहा तुम्हीं काम संभालो। भाजपा कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।कुछ नेता ट्विटर पर कुछ प्रेसवार्ता में कुछ बयान जारी कर अपना चेहरा चमका रहे हैं। कई पार्टी और नेता आईसीयू में हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेता व कार्यकर्ता सेवा ही संग़ठन के तहत जनसेवा में लगे हुए हैं।

नई चिकित्सा नीति में बचाव और उपचार दोनों के लिए काम कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर काम करता है। आयुर्वेद, योग और ऐलोपैथिक एक दूसरे के पूरक हैं।योग रोग से बचाव में कारगर है।सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी