भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का आरोप, कांग्रेस से है नवनीत कालरा का संबंध

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का कोरोना संकट के दौर में आक्सीजन व अन्य उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के साथ मिलीभक्त है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोपित नवनीत कालरा का सीधा संबंध कांग्रेस है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:36 PM (IST)
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का आरोप, कांग्रेस से है नवनीत कालरा का संबंध
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की फाइल फोटो

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का कोरोना संकट के दौर में आक्सीजन व अन्य उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के साथ मिलीभक्त है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने के आरोपित नवनीत कालरा का सीधा संबंध कांग्रेस है। वह अपने फेसबुक पर प्रधानमंत्री को महामारी के लिए दोषी ठहराता है। उसके रेस्तरां के कर्मचारी की फोटो गांधी परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कालाबाजारियों के साथ मिलकर दिल्ली व देश में आक्सीजन व अन्य जरूरी चीजों की कमी पैदा कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कालरा और उसके साथियों के ठिकानों से पुलिस ने लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य की 75 सौ आक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए हैं। इससे साढ़े सात हजार मरीजों को लाभ मिल सकता था। कांग्रेस के लोग मरीजों की जान बचाने की जगह आवश्यक उपकरणों की जमाखोरी कर रहे थे। राहुल गांधी और उनके दोस्त आक्सीजन की कमी को लेकर हंगामा करते हैं। टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वाले के वकील कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हैं। वह उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री रहते हुए अजय माकन ने दिल्ली गोल्फ क्लब के लिए वर्ष 2004-05 में राबर्ट वाड्रा और 2005-06 में कालरा का नामिनेशन किया था।

chat bot
आपका साथी