दिल्ली में किसानों को डेढ़ लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मिले मुआवजा, भाजपा नेता ने की सरकार से मांग

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों की समस्या को समझा लेकिन प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का मुआवजा किसानों के लिए काफी कम है। किसानों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:56 PM (IST)
दिल्ली में किसानों को डेढ़ लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मिले मुआवजा, भाजपा नेता ने की सरकार से मांग
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत। फोटो- जागरण

नई दिल्ली [सोनू राणा] भाजपा किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली सरकार द्वारा बारिश से हुए फसलों के नुकसान के लिए की गई मुआवजे की घोषणा को किसानों की जीत करार दिया है। साथ ही इस राशि को किसानों को हुए नुकसान के मुकाबले काफी कम बताया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों की समस्या को समझा लेकिन प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का मुआवजा किसानों के लिए काफी कम है। किसानों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। 50 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसान को एक एकड़ जमीन पर खराब हुई फसल का करीब 20 हजार रुपये ही मुआवजा मिलेगा।

इससे किसान के नुकसान की भरपाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ के 60 हजार रुपये के हिसाब से सरकार को एक हेक्टेयर खेत में बर्बाद हुई फसल का करीब डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को जायज मुआवजा न दिया गया तो मुख्यमंत्री आवास पर दोबारा धरना दिया जाएगा।

खेतों से निकलवाया जाए बारिश का पानी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के खेतों में अभी तक बारिश का पानी भरा हुआ है। सब्जी व धान की फसल तो बर्बाद हो ही चुकी है, अगर खेतों से पानी नहीं निकाला गया तो किसान आने वाले दिनों में गेहूं की फसल की बुआई भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दिल्ली सरकार से खेतों से पानी निकलवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी