भाजपा नेताओं ने बनाई आप सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता व अन्य नेताओं ने आप सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कृष्णा नगर मंडल व आया नगर मंडल में और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी हरकेश नगर मंडल में शामिल हुए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:28 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने बनाई आप सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति
भाजपा के सभी 278 मंडलों की कार्यकारणी की बैठक रविवार को हुई।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा के सभी 278 मंडलों की कार्यकारणी की बैठक रविवार को हुई जिसमें नगर निगम चुनाव की तैयारी और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई। आने वाले दिनों में प्रत्येक विधानसभा में सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता मोर्चा खोलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता व अन्य नेताओं ने आप सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान किया। कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाने की कोशिश

प्रदेश अध्यक्ष ने कृष्णा नगर मंडल व आया नगर मंडल में और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी हरकेश नगर मंडल में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना काल में बिजली के भारी भरकम बिल, जल संकट, बदहाल परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल आदि कमियों को लेकर जनता के बीच जाने की सलाह दी।

सरकार ने संकट के समय भगवान भरोसे छोड़ा

भाजपा नेताओं ने कहा कि कोरोना संकट के समय दिल्ली सरकार लोगों को भगवाने भरोसे छोड़ दी थी। लोगों को अस्पताल में जगह नहीं मिल रहे थे। इलाज के अभाव में कई लोगों की जान चली गई। दिल्ली जल बोर्ड सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं। नगर निगमों का बकाया फंड मिलने तक भाजपा आंदोलन जारी रखेगी।

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा हर्ष विहार में, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह किशनकुंज मंडल में, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी वेस्ट पटेल नगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा सिविल लाइन में, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा महावीर इन्क्लेव में, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा नरेला मंडल में, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल गीता कॉलोनी में आयोजित मंडल कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी