Delhi Coronavirus News: भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त' अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठ नेताओं की हुई उच्चस्तरीय बैठक में लोगों की मदद का फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि भाजपा ने विभिन्न माध्यमों से लोगों की मदद करेगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Delhi Coronavirus News: भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त' अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी
सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सेवा ही संगठन मानते हुए इस कार्य में प्राथमिकता के आधार पर जुड़े।

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  राजधानी में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त' अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर डाक्टरी सलाह के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे लोग भोजन के लिए मदद मांग सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठ नेताओं की हुई उच्चस्तरीय बैठक में लोगों की मदद का फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि भाजपा ने विभिन्न माध्यमों से लोगों की मदद करेगी।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7303414917, 9717247796 और 9958837228 पर लोग खाने और चिकित्सीय सलाह की मदद मांग सकते हैं। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा इस अभियान की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त' अभियान के तहत अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सेवा ही संगठन मानते हुए इस कार्य में प्राथमिकता के आधार पर जुड़े।

कोरोना मरीजों के कूड़े पर आप भाजपा में रार

वहीं, कोरोना मरीजों के घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आप ने आरोप लगाया है कि होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के घरों से भाजपा शासित नगर निगम कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इसे घटिया राजनीति करार दिया है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि कि दिल्ली में लगभग 37337 कोरोना पीड़ित होम क्वारंटाइन में हैं। उनके घरों का कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी नगर निगमों की है। लेकिन, नगर निगम कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। यदि इस कूड़े को इधर-उधर कहीं भी फेक दिया जाएगा तो इससे कोरोना संक्रमण और बढ़ेगा। जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा शासित नगर निगम की जिम्मेदार होंगे।

पाठक ने इस काम के लिए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता से एक टीम तैयार करने और उसे व्यक्तिगत रूप से मानीटर करने को कहा है। उधर, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह दुखद है कि इस गंभीर कोविड संकट काल में भी आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक नगर निगमों पर आरोप- प्रत्यारोप की झूठी राजनीति में लगे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नगर निगम गत एक वर्ष से होम क्वारंटाइन में रह रहे मरीजों के घरों से कूड़ा एकत्र करने का कार्य पूरे समर्पण भाव से कर रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगमों ने गत सप्ताह लोगों के लिए केंद्रीयकृत फोन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर फोन कर ऐसे लोग अपना कूड़ा उठवा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी