BJP Jhuggi Samman Yatra: भाजपा के राष्ट्रीय नेता झुग्गी सम्मान यात्रा में होंगे शामिल

बुधवार को पटपड़गंज स्थित झुग्गी बस्ती में होने वाली सम्मान यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर भी शामिल होंगे। झुग्गी सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:03 PM (IST)
BJP Jhuggi Samman Yatra: भाजपा के राष्ट्रीय नेता झुग्गी सम्मान यात्रा में होंगे शामिल
भाजपा नेताओं का कहना है कि झुग्गी सम्मान यात्रा अब तक सफल रहा है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]।  झुग्गीवासियों को साथ जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता झुग्गी सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं। 29 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में अध्यक्ष 33 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित झुग्गीवालों के बीच जाएंगे। अब इनके साथ राष्ट्रीय भाजपा के नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश के नेता इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर बैठक कर रहे हैं।

झुग्गी सम्मान यात्रा के दौरान कार्यकर्ता में दिख रहा उत्साह

भाजपा नेताओं का कहना है कि झुग्गी सम्मान यात्रा अब तक सफल रहा है। इससे झुग्गी में रहने वालों को पार्टी के साथ जोड़ने में मदद मिल रही है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। अब इसे और बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

झुग्गी सम्मान यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी तय

बुधवार को पटपड़गंज स्थित झुग्गी बस्ती में होने वाली सम्मान यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर भी शामिल होंगे। झुग्गी सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

केंद्र की योजना का लाभ ले रहे स्थानीय लोगों की हो रही पहचान

प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह को यात्रा संयोजक बनाया गया है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी व अशोक गोयल देवराहा अलग-अलग जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एवं झुग्गी बस्तियों में वहां की समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाना है। उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल को समंवय का काम देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी