AAP छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, संगठन में दिया गया ये पद

पिछले दिनों आप छोड़कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को भाजपा ने पद देकर सम्मानित किया है। आप के जिला उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा और उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के संयुक्त सचिव रहे विजेंद्र वत्स को भाजपा ने जिले में उपाध्यक्ष बनाया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:41 PM (IST)
AAP छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारी, संगठन में दिया गया ये पद
AAP छोड़कर भाजपा में आए इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, संगठन में सौंपी ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। पिछले दिनों आप छोड़कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को भाजपा ने पद देकर सम्मानित किया है। आप के जिला उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा और उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के संयुक्त सचिव रहे विजेंद्र वत्स को भाजपा ने जिले में उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा आप की संस्थापक सदस्य रहीं मीनाक्षी सभरवाल को पार्टी ने महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने इसकी घोषणा की। जिले वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पटका व शाल पहनाकर इनका स्वागत किया। मोहन गोयल ने उम्मीद जताई कि इन नेताओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

अजय महावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और देशप्रेम से प्रभावित होकर ये लोग हमारी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं और आगे भी ये पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, पूनम चौहान, सचिन मावी, अर्जुन गुप्ता, अक्षय पुरोहित, मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान के अलावा नरेंद्र कुमार, नेहा उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में निगम चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, समर्थकों के साथ तीन नेता AAP में शामिल

कार्यकर्ताओं ने मनाया ‘आप’ का स्थापना दिवस

वहीं, पश्चिमी करावल नगर में आम आदमी पार्टी (आप) का नौवां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में ‘आप’ के पिछले नौ साल के कार्य को जनता से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ‘आप’ कार्यकर्ता शिव बाबू पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना कर सरकार बनाई थी। तब से लेकर अब तक जो वादे सरकार ने किए थे, वह पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों की हालत सुधारकर उसे विश्वस्तरीय स्तर पर पहुंचा दिया है। सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा शुरू की है, ताकि महिलाओं को यात्र करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

chat bot
आपका साथी