CAB Protest: AAP नेता मनीष सिसोदिया व अमानतुल्ला के खिलाफ भाजपा ने दी पुलिस में शिकायत

दिल्ली भाजपा ने उपमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:01 PM (IST)
CAB Protest: AAP नेता मनीष सिसोदिया व अमानतुल्ला के खिलाफ भाजपा ने दी पुलिस में शिकायत
CAB Protest: AAP नेता मनीष सिसोदिया व अमानतुल्ला के खिलाफ भाजपा ने दी पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली भाजपा ने उपमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, AAP विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात की।

भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को भड़काया। जिसके बाद आगजनी की गई।

भाजपा पर लगाया था आरोप

बता दें कि ओखला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने एक के बाद एक ट्वीट कर कुछ फोटो शेयर किए और भाजपा पर पुलिसवालों से बसों में आग लगवाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच की मांग की।

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा दिल्ली में आग लगवा रही है। आम आदमी पार्टी किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ है। उन्होंने एक वीडियो को शेयर कर कहा कि देखें किस तरह पुलिस के संरक्षण में आग लगवाई जा रही है। उन्होंने लिखा कि बसों में आग लगने से पहले ये वर्दी वाले लोग पीले और सफेद रंग वाली केन से बसों में क्या डाल रहे हैं? ये किसके इशारे पर किया गया है? उन्होंने पूरी घटना को भाजपा की घटिया राजनीति बताया और भाजपा नेताओं से जवाब मांगा।

वहीं पार्टी से राज्यसभा सदस्य और दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार के हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब-जब चुनाव हारने लगती है तो हिंसा का सहारा लेती है। इससे पहले ट्वीट कर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी ओछी राजनीति पर उतर आई है। चुनाव हारने के डर से झूठे आरोप लगाना भाजपाइयों का घटिया तरीका है। दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।

chat bot
आपका साथी