भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता नेहा बोली एक दिन में एक करोड़ लोगों को लगा टीका, अभियान जल्द पूरा होने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान पूरे देश में तेज गति से चल रहा है। इसी का नतीजा है कि कुछ दिनों पूर्व एक दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाया गया था। यह अभियान अपने तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 12:07 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 12:07 PM (IST)
भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता नेहा बोली एक दिन में एक करोड़ लोगों को लगा टीका, अभियान जल्द पूरा होने की उम्मीद
भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कही।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान पूरे देश में तेज गति से चल रहा है। इसी का नतीजा है कि कुछ दिनों पूर्व एक दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाया गया था। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह अभियान अपने तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर मैंने कई टीकाकरण शिविर का आयोजन किया और उसमें विकासपुरी इलाके की झुग्गी में रहने वाले लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने टीकाकरण में हिस्सा लिया। साथ ही इलाके की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह बात भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कही।

उन्होंने कहा कि विकासपुरी में आयोजित टीकाकरण शिविर में एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। साथ ही अभी भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचना है तो हम सभी को टीकाकरण में हिस्सा लेना हाेगा। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतें। साथ ही लोगों से अपील है कि टीकाकरण के बाद भी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। अभी हम सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। भीड़ वाले स्थान पर बिल्कुल नहीं जाएं। साथ ही समय-समय पर हाथ धोते रहें।

chat bot
आपका साथी