भाजपा का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- सीएम हाउस पर करोड़ों रुपये गैर-जरूरी खर्च हुए

आदेश गुप्ता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के लोग स्वास्थ्य सेवाएं और पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री आवास पर नौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च सुख-सुविधाओं के लिए जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST)
भाजपा का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- सीएम हाउस पर करोड़ों रुपये गैर-जरूरी खर्च हुए
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सरकार से पूछे सवाल।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएम हाउस को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपये गैर-जरूरी खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों सेवा करने के बजाय अपने सरकारी आवास पर विलासता और सुख सुविधाएं बढ़ाने में जुटे हैं।

दिल्ली की जनता साफ पानी के लिए तरस रही

आदेश गुप्ता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के लोग स्वास्थ्य सेवाएं और पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री आवास पर नौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च सुख-सुविधाओं के लिए जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद केजरीवाल हर वो काम कर रहे हैं जिसका पहले वे विरोध करते थे।

भाजपा ने गरीबों को राशन नहीं देने का लगाया आरोप 

दिल्ली में गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है। एक देश एक राशन कार्ड लागू नहीं किया जा रहा है। शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई। वहीं, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जाकर वीडियो संदेश ट्वीट कर कहा कि सवाल दिल्ली की जनता के पैसों की बर्बादी का है। राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले अपने आवास पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस बारे में जनता को जवाब देना चाहिए। इस संबंध में दिल्ली सरकार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी