भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने फिर लगाया दिल्‍ली जल बोर्ड में वित्‍तीय अनियमितता का आरोप

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के बारे में कहा कि कहते हैं 24 घंटे जल आपूर्ति करेंगे जबकि दिल्‍ली पानी के लिए दूसरे राज्‍यों पर निर्भर है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:45 PM (IST)
भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने फिर लगाया दिल्‍ली जल बोर्ड में वित्‍तीय अनियमितता का आरोप
दिल्‍ली जल बोर्ड में वित्‍तीय अनियमितता का आरोप

नई दिल्‍ली, संतोष कुमार सिंह। भारतीय जनता पार्टी दिल्‍ली की सत्‍तासीन आम आदमी पार्टी पर काफी हमलावर होते जा रही है। पहले 13 हजार करोड़ रुपये निगम के देने के लिए अब दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितता का आरोप लगा कर लगातार पार्टी पर निशाना साध रही है। इस कड़ी में ताजा हमला बोला है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने। बिधूड़ी ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि वह कहते हैं कि 24 घंटे जल आपूर्ति करेंगे जबकि दिल्‍ली पानी के लिए दूसरे राज्‍यों पर निर्भर है। सरकार को बताना चाहिए कि लोन के रूप में जल बोर्ड को दी गई राशि कहां खर्च हुए। दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के किए गए वादों पर कितना काम हुआ? यमुना को साफ करने के लिए क्या किया गया?

दिल्‍ली जल बोर्ड की स्‍थिति हो चुकी है बदतर

वहीं, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने भी दिल्‍ली सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की स्थिति बदतर हो गई है। वित्तीय रूप से यह संस्‍था कंगाल हो गया है। पांच साल तक मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन रहे। 41 हजार करोड़ रुपये बोर्ड को लोन दिया गया। आमदनी से ज्यादा बोर्ड आज ब्याज चुका रहा है। ब्याज चुकाने के लिए भी लोन लिया जा रहा है। सरकार को इस स्थिति के लिए जनता को जवाब देना चाहिए।जल शोधन संयंत्र से निकलने वाला 50 फीसद पानी टैंकर माफिया के पास जा रहा है। दिल्ली सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर दिल्ली जल बोर्ड पर चर्चा कराएं।

26 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता का लगा आरोप

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में 26 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप लगा है। उसका दिल्ली सरकार ने अबतक जबाब नहीं दिया है। टैंकर की ट्रैकिंग नहीं हो रही है। लोगों के घरों दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। प्रेसवार्ता में विधायक अनिल वाजपेयी, निर्मल वर्मा, मोहन सिंह विष्ट, अजय महावर व जितेंद्र महाजन मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी