Weather ALERT ! दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए मौसम से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़िये- ठंड को लेकर ताजा अपडेट
Delhi Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार बर्फीली हवाएं राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इसके चलते ठंड जल्द ही कंपकंपी में तब्दील होना शुरू हो जाएगी।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। बदली मौसमी परिस्थितियों के कारण जल्द ही लोगों को भीषण ठंड से रूबरू होना पड़ा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव आने के आसार हैं और बुधवार के बाद ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार बर्फीली हवाएं राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में पहुंचना शुरू हो जाएंगी। फिर इसके बाद इसके असर से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी और रात को ठंड का बढ़ना तो तय है ही।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री, हर्षिल, हेमकुंड और औली में बर्फबारी होने के चलते भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा। हिमाचल प्रदेश में एक दिन के लिए साफ रहेगा मौसम। इसके बाद दो दिन तक फिर मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आएगी।
वहीं, आठ दिसंबर को हवाओं की रफ्तार कम होने की उम्मीद है लेकिन एयर इंडेक्स उस दौरान भी बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दूसरी तरफ सोमवार को मौसम का मिश्रित रूप देखने को मिला। बादल थोड़ा छंटे तो दिन में धूप भी खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.8 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 52 से 95 प्रतिशत रहा। मंगलवार को आसमान साफ रहा और सुबह के समय कोहरा दिखा, लेकिन बेहद हल्का। मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।