दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त से, जनता को बताएंगे सरकार की खूबी

दिल्ली में यात्रा 16 से 18 अगस्त तक निकाली जाएगीजिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इस यात्रा से भाजपा को नगर निगमों के चुनाव की तैयारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नेता जनता से सीधा संवाद कर सकेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:57 AM (IST)
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त से, जनता को बताएंगे सरकार की खूबी
केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व मीनाक्षी लेखी सहित अन्य नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। दिल्ली में यह यात्रा 16 से 18 अगस्त तक निकाली जाएगी जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इस यात्रा से भाजपा को नगर निगमों के चुनाव की तैयारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नेता जनता से सीधा संवाद कर सकेंगे।

जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की दी जाएगी जानकारी

जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रत्येक मंत्री सात-सात जिलों में यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा को ध्यान में रखकर विशेष रथ तैयार किया जा रहा है जिसमें सवार होकर मंत्री व अन्य नेता जनता के बीच पहुंचेंगे। हरदीप पुरी पश्चिमी दिल्ली जिला से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। वहीं, मीनाक्षी लेखी अपने संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करेंगी। सुबह लगभग नौ बजे यात्रा शुरू होगी और शाम के समय जनसभा का आयोजन होगा जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्री व नेता दोपहर का भोजन किसी कार्यकर्ता के यहां करेंगे। प्रत्येक जिले में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थान पर भी वे जाएंगे।

यात्रा संयोजक की देखरेख में निकलेगी तीन दिवसीय यात्रा

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और महामंत्री हर्ष मल्होत्रा यात्रा के संयोजक होंगे। इनकी देखरखे में तीन दिवसीय यात्रा की तैयारी की जाएगी। इसके साथ ही अन्य नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की कोशिश इस आयोजन के माध्यम से जनता के बीच अपनी बात को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की है। इसे ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की जा रही है। नेताओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं का जनता से जुड़ाव बढ़ेगा जिससे निगम चुनाव की तैयारी में मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी