Bharat Band: संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, यातायात जाम से बचने के लिए करें ये उपाय

Bharat Band Route Diversion हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से दिल्ली आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अपने दफ्तर पहुंचने के समय से करीब एक या दो घंटे पहले घर से निकलें। जिससे यातायात जाम में फंसने के बावजूद समय से पहुंच सकें।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:43 AM (IST)
Bharat Band: संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, यातायात जाम से बचने के लिए करें ये उपाय
दिल्ली की सीमाओं और सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस करेगी वाहनों की जांच

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को किए गए भारत बंद के आव्हान के कारण पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस राजधानी की सभी सीमाओं और रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच करेगी। इससे भीषण यातायात जाम लगने की पूरी संभावना है।

जाम से बचने के लिए करें ये उपाय

यातायात जाम से बचने के लिए सुबह घर से निकलने से पहले यातायात पुलिस का ट्विटर हेंडल जरूर देखें, जिससे यातायात जाम लगने की जानकारी मिलेगी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा जांच के कारण विकाम मार्ग, रिंग रोड, एनएच-9, आनंद विहार, कश्मीरी गेट, महाराजपुर बार्डर, सिंघु बार्डर, टिकरी बार्डर, अप्सरा बार्डर, गुरूग्राम-दिल्ली हाइवे सहित दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों पर जाम लगने की आशंका है, क्योंकि पहले भी कई बार किसानों के प्रदर्शन की घोषणा के समय ऐसा हो चुका है।

आफिस के लिए पहले निकले

इसलिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से दिल्ली आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अपने दफ्तर पहुंचने के समय से करीब एक या दो घंटे पहले घर से निकलें। जिससे यातायात जाम में फंसने के बावजूद समय से पहुंच सकें। उल्लेखनीय है कि राजधानी में प्रतिदिन उत्तर-प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन अपने दफ्तरों में काम करने आते हैं। जब पुलिस बार्डर और सड़कों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को रोककर जांच करती है तो उससे यातायात बाधित होता है। इसमें बैरिकेडिंग से सड़क का संकरा होना यातायात जाम का प्रमुख कारण बनता है। इससे दिल्ली के मुख्य प्रवेश मार्गों पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे यात्री बेहाल हो जाते हैं। हालांकि, भारत बंद को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से यात्रियों की लिए कोई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी