पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- विधायकों को फोन कर हो रही तोड़ने की कोशिश

राघव चड्ढा ने कहा है कि भाजपा के लोग दिल्ली में बैठ कर पंजाब में आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है। उनके सांसद विधायकों को भाजपा के शीर्ष नेतत्व के कार्यालय की ओर से फोन किए जा रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:15 PM (IST)
पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- विधायकों को फोन कर हो रही तोड़ने की कोशिश
राघव चड्ढा ने कहा कि विधायकों को फोन कर हो रही तोड़ने की कोशिश।

नई दिल्ली [वी के शुक्ला]। पंजाब में बन रहे चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आप से पंजाब के सह-प्रभारी एवं विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा हमारे सांसदों और विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यालय से हमारे सांसद भगवंत मान और विधायकों के पास फोन आ रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं।

भाजपा दे रही प्रलोभन

उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रलोभन भी दिया जा रहा है और बदले में मनचाही रकम व ओहदा देने का आफर दिया जा रहा है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं हैं तो आम आदमी पार्टी में आना चाह रहे कांग्रेस के 25 विधायकों को ले ले और हमारी पार्टी को तोड़ना बंद करे।

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के पास चाहें जितना पैसा हो, लेकिन वो हमारे एक वालेंटियर तक को नहीं खरीद सकती, सांसदों और विधायकों को खरीदना तो दूर की बात है। हमने पंजाब के अपने नेताओं को हिदायत दे दी है कि अपना फोन रिकार्डिंग पर डाल दें। अगली बार भाजपा वाले फोन कर खरीद-फरोख्त की बात करें तो उनकी सारी बातचीत रिकार्ड कर लेना, जिसे पार्टी सार्वजनिक कर देगी।

बता दें कि पंजाब में अगले साल चुनाव है। इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी भी पंजाब में जोर आजमाइश कर रही है। दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब में चुनावी सभा कर रहे हैं।  चुनाव से पहले सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा के बाद सभी पार्टियों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली देने का वादा कर पंजाब की राजनीति में मास्टर स्ट्रोक चला है। अब वक्त बताएगा कि जनता आखिर किसका साथ देती है। 

chat bot
आपका साथी