Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुरी खबर, मानसून का आगमन टला; पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Weather Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के एक अधिकारी ने कहा पश्चिमी हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की प्रगति को धीमा कर दिया है। इसके चलते अगले दो दिनों में दिल्ली से टकराने की संभावना नहीं है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:34 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुरी खबर, मानसून का आगमन टला; पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुरी खबर, मानसून का आगमन टला; पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की प्रगति धीमी हो गई है और अगले दो दिनों में इसके राजधानी पहुंचने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने पहले भविष्यवाणी की थी कि मानसून 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकती है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, पश्चिमी हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की प्रगति को धीमा कर दिया है। इसके चलते अगले दो दिनों में दिल्ली से टकराने की संभावना नहीं है। स्काईमेट वेदर ने पहले ही इसके 17 जून तक आने की संभावना व्यक्त की थी। हालांकि राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

आइएमडी ने कहा कि मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। गत वर्ष मानसून की हवाएं 25 जून को दिल्ली पहुंची थी और 29 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था।

उधर, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के मुताबिक, वर्ष 2013 में मॉनूसन 16 जून तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गया था। पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंचा था। इस साल तकरीबन एक पखवाड़े पहले दिल्ली-एनसीआर में मानसून पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में वाहन चालकों के लिए जरुरी खबर, पुराने वाहनों का जल्द करा लें स्क्रैप वरना लगेगा 10 हजार जुर्माना

उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने दस्तक दे दी। प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है। वहां भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र तक में इसका असर देखने को मिल जाएगा। इसके एक से दो दिन में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी। गुजरात, मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ और हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात बेहतर होते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Good News For Students: 6 वीं और 9 वीं क्लास में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, उम्र सीमा में मिली छह माह की छूट

अब 26 जून की तैयारी में जुटा किसान मोर्चा, छह माह से चल रहे धरने के बाद कौन से अभियान की करेंगे शुरूआत

बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपित के रोग के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान, हत्या के पीछे बताया जा रहा यही कारण

chat bot
आपका साथी