असम-मिजोरम विवादः राज्यसभा सदस्य की तलाश में दिल्ली आई असम पुलिस, सरकारी आवास पर चिपकाया नोटिस

Assam Mizoram Border Dispute असम-मिजोरम सीमा विवाद के बीच असम पुलिस मिजोरम के राज्यसभा सदस्य के वनलीलावेना की तलाश में शुक्रवार को दिल्ली पहुंची थी। के वनलीलावेना पर असम-मिजोरम सीमा पर हुई फायरिंग के बाद विवादास्पद और भड़काऊ बयान देने का आरोप है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST)
असम-मिजोरम विवादः राज्यसभा सदस्य की तलाश में दिल्ली आई असम पुलिस, सरकारी आवास पर चिपकाया नोटिस
मिजोरम एमपी के दरवाजे पर पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस चस्पा पुलिस चली गई।

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। Assam Mizoram Border Dispute: असम-मिजोरम सीमा विवाद के बीच असम पुलिस मिजोरम के राज्यसभा सदस्य के वनलीलावेना की तलाश में शुक्रवार को दिल्ली पहुंची थी। के वनलीलावेना पर असम-मिजोरम सीमा पर हुई फायरिंग के बाद विवादास्पद और भड़काऊ बयान देने का आरोप है।

सरकारी आवास पर नहीं मिले वनलीलावेना

असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम व दिल्ली पुलिस के स्थानीय थाना तुगलग रोड थाने के पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को उनके सरकारी आवास 28 मीना बाग मौलाना आजाद रोड, तुगलक रोड गई थी। लेकिन वे वहां पर नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने उनके आवास के दरवाजे पर पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस चस्पा कर चली गई। असम पुलिस ने राज्यसभा सदस्य को एक अगस्त की सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने को कहा है।

असम-मिजोरम पुलिस बलों के बीच हिंसा में हुई थी हिंसक झड़प

बता दें असम-मिजोरम पुलिस बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। कछार जिले स्थित लाइन रिजर्व फारेस्ट एरिया में हुई झड़प में 45 लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करने के दौरान के वनलालवेना ने कहा था कि 200 से ज्यादा असम पुलिसवाले क्षेत्र में घुसे और उन्होंने हमारे पुलिसकर्मियों को हमारी ही चौकियों से हटा दिया और हमारी तरफ से गोली चलाने से पहले उन्होंने ही पहले गोली चलाने के आदेश दिए थे। वे भाग्यशाली थे कि हमने उन्हें मारा नहीं। अगर वे दोबारा आएंगे, तो हम उन्हें खत्म कर देंगे। इस पर असम पुलिस ने कहा कि ऐसे बयान षड्यंत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत देते है।

chat bot
आपका साथी