पीएम मोदी के गृह जनपद में फोकस बढ़ा रहे अरविंद केजरीवाल, बोले अब गुजरात बदलेगा, जानिए क्या है इसके पीछे कारण

केजरीवाल ने कहा अब गुजरात बदलेगा मैं गुजरात आ रहा हूं। वहां गुजरात के सभी भाई-बहनों से मिलूंगा। केजरीवाल का ये दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन कुछ बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 02:05 PM (IST)
पीएम मोदी के गृह जनपद में फोकस बढ़ा रहे अरविंद केजरीवाल, बोले अब गुजरात बदलेगा, जानिए क्या है इसके पीछे कारण
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचे अरविंद केजरीवाल।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात पर अपना फोकस बढ़ा रही है। पाटी को दिल्ली में तीसरी बार जीत दिला चुके आप के तमाम नेता गुजरात के लिए रणनीति तय कर रहे हैं। वहीं आप के मुखिया ने भी गुजरात की ओर रुख कर लिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। वह वहां बनने वाले पार्टी प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन करेंगे। स्वयं सीएम ने रविवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

केजरीवाल ने कहा, 'अब गुजरात बदलेगा, मैं गुजरात आ रहा हूं। वहां गुजरात के सभी भाई-बहनों से मिलूंगा।' केजरीवाल का ये दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन कुछ बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। यहां बता दें कि गुजरात में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पहली बार सूरत नगर निगम में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि पहली बार चुनाव लड़ने वाली आप ने यहां 27 सीटों पर जीत हासिल की है।

मालूम हो कि दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी राज कर रही है। अब वो अन्य राज्यों में अपने पैर पसारने की सोच रही है। दरअसल बीते दिनों गुजरात के सूरत में हुए निकाय चुनाव में पार्टी को जो सीटें मिली है जिससे उसका उत्साह बढ़ा हुआ है। इसी वजह से अब पार्टी की नजर अगले साल 2022 में होने वाले के विधानसभा चुनावों पर है।

पार्टी की ओर से इन दिनों गुजरात में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिससे सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सके। सदस्यता अभियान के अलावा पार्टी की ओर से मिस्ड कॉल देकर भी सदस्य बनाए जा रहे हैं, इससे भी लोगों को जोड़ा जा रहा है।

पार्टी के पास पहले से मजबूत दिल्ली मॉडल है वो इसी मॉडल को गुजरात में लागू करना चाह रही है। दिल्ली में पार्टी को अपने इस मॉडल का काफी लाभ मिला है अब वो इसे अन्य राज्यों में ले जाकर वहां भी अपनी जड़ें मजबूत करना चाह रही है। वैसे आम आदमी पार्टी दिल्ली से बाहर पंजाब, यूपी और कुछ अन्य राज्यों में लगातार चुनाव लड़ती आ रही है। पंजाब-गोवा जैसे राज्यों में पार्टी को बड़ी सफलता भी हाथ लगी है।

जानिए किसान नेताओं ने अब मौजूदा सरकार की किससे कर दी तुलना, कांग्रेस नेता हो गए असहज, नहीं खोल रहे जुबान

डीपीसीसी ने कहा राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक अब ढूंढे नहीं मिलेगी, जानिए क्या है प्लानिंग

chat bot
आपका साथी