अरविंद केजरीवाल सुखबीर बादल साहिब के बयान पर नाराज, बोले कभी चन्नी साहिब के ख़िलाफ़ एक लफ़्ज़ नहीं बोलते

सुखबीर बादल साहिब के बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सुखबीर बादल साहिब पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी साहिब के खिलाफ कभी एक शब्द नहीं बोलते हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:19 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल सुखबीर बादल साहिब  के बयान पर नाराज, बोले कभी चन्नी साहिब के ख़िलाफ़ एक लफ़्ज़ नहीं बोलते
पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ी है।

नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सुखबीर बादल पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी साहिब के खिलाफ कभी एक शब्द नहीं बोलते हैं। जब से पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ी है तो सुखबीर सिंह बादल  आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार तंज कसते हैं।

आम आदमी पार्टी की पंजाब चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज है और इससे विपक्षी पार्टियों में काफी हलचल है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सक्रियता को देखते हुए सुखबीर सिंह बादल ने तंज कसा था कि पहले पंजाब में किए जा रहे वादों को लेकर सरकार दिल्ली में पूरा करके दिखाए। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाबियों ने अकाली-भाजपा, कांग्रेस सबको बहुत मौके दिए हैं। एक मौका मुझे भी देकर देखें। केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस 129 पेजों के चुनाव घोषणा पत्र में से 29 शब्दों पर भी खरी नहीं उतरी। केजरीवाल ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। आप प्रमुख ने कहा कि दिल्ली के 50 लाख परिवारों में से 35 लाख को बिजली मुफ्त मिलती है। जिसका सुबूत वह अपने साथ लेकर आए एक लाख जीरो बिजली के बिल हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे पंजाब के लोगों के साथ जो भी वादे करेंगे, उनको पूरा करेंगे। केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंजाब को सुधारने व सुंदर बनाने के लिए जमकर मेहनत करें। सभी मिलकर पंजाब को खुशहाल बनाएंगे, क्योंकि मौजूदा पंजाब सरकार को कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रही है। लोगों के साथ जो वादें किए गए उनको पूरा नहीं किया जा रहा। पहले साढ़े चार साल तक पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों के बीच में नहीं गए। अब मौजूदा मुख्यमंत्री आप को कापी करके लोगों का होने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन किसी एक भी वादे पर पूरा नहीं उतर रहे। अरविंद केजरीवाल से नाराज होकर सुखबीर बादल साहिब ने तंज कसा था और पहले दिल्ली में वादे पूरे करने की टिप्पणी की।

chat bot
आपका साथी