बहन और जीजा पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अगस्त 2021 में सीमापुरी इलाके में आरोपित तेज सिंह उर्फ राहुल ने अपने दोस्तों लियाकत शादाब व अन्य के साथ मिलकर बहन व जीजा पर तेजाब फेंक दिया था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:10 AM (IST)
बहन और जीजा पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार
तेजाब फेंकने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार ।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को उसकी बहन और जीजा ने अपमानित किया तो उसने अपने साथियों के साथ बहन और जीजा पर तेजाब फेंक दिया था। आरोपित ने वारदात को इस वर्ष अगस्त में अंजाम दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपित तेज सिंह उर्फ राहुल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अगस्त 2021 में सीमापुरी इलाके में आरोपित तेज सिंह उर्फ राहुल ने अपने दोस्तों लियाकत, शादाब व अन्य के साथ मिलकर बहन व जीजा पर तेजाब फेंक दिया था। तेज सिंह की बहन ने स्वजन की मर्जी के खिलाफ एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

दो-तीन माह पूर्व तेज सिंह का अपने जीजा के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद बहन व जीजा ने उसको अपमानित किया। इस बात से नाराज होकर तेज सिंह ने बहन व जीजा को सबक सिखाने की ठानी। आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद में वह फरार हो गया। स्थानीय पुलिस के साथ ही अपराध शाखा की टीम भी उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा की टीम को सूचना मिली कि आरोपित तेज सिंह गाजियाबाद के लोनी स्थित श्रीराम कालोनी में अपने भाई के घर छिपा हुआ है। ऐसे में पुलिस टीम ने छापेमारी का उसे गिरफ्तार कर लिया।

दहेज उत्पीड़न में फंसा दिल्ली का परिवार, पांच पर मुकदमा

वहीं, दहेज उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली का एक परिवार फंस गया है। रामपुर के गंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पीड़िता सलमा आरा गंज कोतवाली क्षेत्र के हबीब एन्क्लेव की रहने वाली है। उसकी शादी 21 मार्च 2020 को जाकिर नगर नई दिल्ली निवासी मोहम्मद दानिश से हुई थी। आरोप है कि दो अगस्त 2021 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला मायके आ गई। स्वजन को उत्पीड़न की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी