MCD चुनाव से पहले एक और झटका, मुकेश गोयल कांग्रेस छोड़ AAP में हुए शामिल

मुकेश गोयल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी जिस तरह से काम कर रही है उसे देख कर आप में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में रहते हुए आम आदमी पार्टी का पुरजोर विरोध किया था मगर बाद में इस बात का अहसास हुआ कि वह गलत कर रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:11 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 03:36 PM (IST)
MCD चुनाव से पहले एक और झटका, मुकेश गोयल कांग्रेस छोड़ AAP में हुए शामिल
आप मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व निगम पार्षद मुकेश गोयल को आप मे शामिल करते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को शनिवार एक और झटका लगा है। उत्तरी नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी कार्यालय में पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मुकेश गोयल पांच बार निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं । कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी आदर्श नगर विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली । वह एकीकृत निगम में तीन बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय सराय पीपलथला वार्ड से निगम पार्षद हैैं।

इस मौके पर मुकेश गोयल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उसे देख कर आप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए आम आदमी पार्टी का पुरजोर विरोध किया था, क्योंकि पार्टी से बंधे हुए थे, मगर बाद में इस बात का अहसास हुआ कि वह गलत कर रहे हैं। आप सरकार अच्छा काम कर रही है, इसलिए आप में शामिल हुए हैं। 10 दिनों के भीतर कांग्रेस को अलविदा कहने वाला यह तीसरा बड़ा नेता है। चिंताजनक यह कि इन सूरते हाल भी पार्टी पदाधिकारी समझने को या अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हैं। इसके विपरीत इंटरनेट मीडिया के जरिये अब मीडियाकर्मियों को ही कठघरे में खड़ा करने लग गए हैं।

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस की हालत बहुत बुरी है। 15 सालों तक लगातार दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पिछले 2 बार के विधानसभा चुनाव में शून्य पर रही है, जबकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी उसकी हालत आम आदमी पार्टी से भी बुरी है। बताया जा रहा है कि आलाकमान की बेरुखी और गुटबाजी ने कांग्रेस का ऐसा हाल किया है। 

chat bot
आपका साथी