नीट-पीजी काउंसलिंग में लेटलतीफी से नाराज रेजिडेंट डाक्टरों की 3 दिसंबर को हड़ताल, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रेजिडेंट डाक्टरों के बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को बुधवार को पत्र भी लिखा था। पत्र में फोर्डा की ओर से कहा गया था कि नीट-पीजी की काउंसलिंग शुरू न होने के कारण देश भर में रेजिडेंट डाक्टर हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:10 AM (IST)
नीट-पीजी काउंसलिंग में लेटलतीफी से नाराज रेजिडेंट डाक्टरों की 3 दिसंबर को हड़ताल, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
रेजिडेंट डाक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के विरोध में शुक्रवार को राजधानी के अस्पतालों में रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल है। इसको लेकर दिल्ली में रेजिडेंट डाक्टरों के बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को बुधवार को पत्र भी लिखा था। पत्र में फोर्डा की ओर से कहा गया था कि नीट-पीजी की काउंसलिंग शुरू न होने के कारण देश भर में रेजिडेंट डाक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए जल्दी से जल्दी काउंसलिंग शुरू कराई जाए। अगर काउंसलिंग शुरू नहीं कराई गई तो तीन दिसंबर से राजधानी के सभी रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल हैं। रेजिडेंट डाक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, वरिष्ठ डाक्टरों के हड़ताल में शामिल न होने से आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। फोर्डा के अनुसार देश भर में करीब 45 हजार डाक्टर काउंसलिंग में देरी से परेशान हैं। कोरोना संकट के कारण पहले ही उनका शैक्षणिक सत्र पीछे चल रहा है।

इसके बाद परीक्षाओं में देरी हुई और अब काउंसलिंग भी समय पर नहीं हो रही है। जिसकी वजह से पीजी छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीजी छात्रों का कहना है कि समय पर परीक्षा आयोजित नहीं होने से उनका भविष्य खतरें में है। कोर्स पूरा होने में भी ज्यादा समयाविध लग रही है। छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा नहीं होती है तब तक उनका आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। वहीं, रेजिडेंट की हड़ताल से मरीजों को भी दिक्कत होगी।

chat bot
आपका साथी