JEE Advanced Result: अनंत ने जेईई एडवांस में पाई तीसरी रैंक, छात्राओं में काव्या चोपड़ा ने बाजी मारी

JEE Advanced Result आल इंडिया नंबर तीन रैंकिंग पर आए अनंत ने कहा कि उन्होंने भरपूर पढ़ाई की। बोरियत और तनाव को कम करने के लिए वह अपने माता-पिता से बात करते थे। इसीलिए वह कोरोना महामारी के दौरान भी मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ रहे।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:59 PM (IST)
JEE Advanced Result: अनंत ने जेईई एडवांस में पाई तीसरी रैंक, छात्राओं में काव्या चोपड़ा ने बाजी मारी
जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया तीसरी रैंक हासिल करने वाले डीपीएस आरके पुरम के छात्र अनंत लूनिया।

नई दिल्ली [गौरव वाजपेयी ]। JEE Advanced Result: जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया तीसरी रैंक हासिल करने वाले डीपीएस आरके पुरम के छात्र अनंत लूनिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि आइआइटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने का एक ही उपाय है, सतत प्रयास। लगातार अध्ययन ही आपको सफल बना सकता है। वहीं, डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस परीक्षा में छात्राओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है।

आल इंडिया नंबर तीन रैंकिंग पर आए अनंत ने कहा कि उन्होंने भरपूर पढ़ाई की। बोरियत और तनाव को कम करने के लिए वह अपने माता-पिता से बात करते थे। दोस्तों के संपर्क में भी रहे। इसीलिए वह कोरोना महामारी के दौरान भी मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ रहे। उन्होंने कक्षा 10 से ही तैयारी शुरू कर दी थी।

इसके अलावा अनंत ने फिजिक्स ओलंपियाड के फाइनल में भी जगह बनाई थी। जेईई मेंस परीक्षा में उनकी 315 रैंक थी जिसके बाद उन्होंने अधिक मेहनत कर अपना स्थान सुनिश्चित किया। अनंत के पिता आशीष जैन एक कंपनी में सीएफओ हैं जबकि उनकी मां दीपाली जैन अभिनेत्री हैं। अनंत ने बताया कि उनकी शिक्षा और उनके लक्ष्य के लिए उनके पिता उन्हें लगातार प्रेरित करते रहे। अनंत आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने वाले हैं।

जेईई मेंस में 300 में 300 अंक लाकर इतिहास रचने वाली काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस में भी छात्राओं में पहला स्थान सुनिश्चित रखा है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है। काव्या ने बताया कि वह आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

उन्होंने 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। 11वीं में एनएसइए और 9वीं कक्षा से लगातार आरएमओ (रीजनल मैथ्स ओलंपियाड) भी क्रैक किया है। उन्होंने आईओक्यूपी, आईओक्यूसी और आईओक्यूएम तीनों क्वालिफाइ किया है। काव्या के पिता विकास चोपड़ा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं इसलिए काव्या की भी रुचि इंजीनियरिंग में अधिक है। उनकी मां शिखा चोपड़ा स्कूल टीचर हैं।

chat bot
आपका साथी