आजादी का अमृत महोत्सव: दिव्यांगों ने अपने हौसले से सबको किया अचंभित

साइकिल रैली की शुरुआत दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी ने द्वारका कोर्ट से झंडी दिखाकर की। रैली द्वारका सेक्टर 10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय तक गई। रास्ते में व्हील चेयर पर दिव्यांगों के अलावा स्थानीय लोग भी इसमें शरीक हुए।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 01:49 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव: दिव्यांगों ने अपने हौसले से सबको किया अचंभित
द्वारका सेक्टर-10 के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में प्रस्तुति देते दिव्यांग ’ सौ: डालसा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नालसा के एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन जस्टिस यूयू ललित के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें साइकिल रैली और द्वारका कोर्ट परिसर में कई कार्यक्रमों को शुरू करने के साथ ही लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया गया। साइकिल रैली की शुरुआत दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी ने द्वारका कोर्ट से झंडी दिखाकर की। रैली द्वारका सेक्टर 10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय तक गई। रास्ते में व्हील चेयर पर दिव्यांगों के अलावा स्थानीय लोग भी इसमें शरीक हुए।

राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय पर डालसा के मेंबर सेक्रेट्री कंवलजीत अरोड़ा ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद दिव्यांगों के एक ग्रुप ने गणोश वंदना पर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कलाकारों द्वारा एक्रोबेटिक योग और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दिव्यांगों के हौसले को सभी ने सलाम किया और उनकी प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद डालसा के तीन कार्यक्रमों को लांच किया गया। इसमें विधिक सहायक, सोधना और इंटरनेट मीडिया ड्राइव शामिल है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। द्वारका जिला अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरोत्तम कौशल ने सभी को धन्यवाद कहा। सुनने में अक्षम कई दिव्यांगों के लिए साइन भाषा के माध्यम से कार्यक्रम का विवरण दिया गया। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में तिहाड़ के कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की लोगों ने तारीफ की। दक्षिणी पश्चिमी जिला डालसा की सचिव नेहा प्रिया मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी