Amitabh Bachchan tests Covid-19 positive: सीएम केजरीवाल ने की अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Amitabh Bachchan Covid 19 Positive News Update दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनो पीड़ित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 01:53 PM (IST)
Amitabh Bachchan tests Covid-19 positive: सीएम केजरीवाल ने की अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Amitabh Bachchan tests Covid-19 positive: सीएम केजरीवाल ने की अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनो पीड़ित सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर से विनती है कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। एक अरब लोगों की दुआ आपके साथ है। 

दरअसल, शनिवार रात को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर है। 

अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिषेक को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की तरफ से बचाया गया है कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है। चिंता की कोई बात नही है। उनमें माइल्ड लक्षण पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं अमिताभ के परिवार में जया बच्चन बच्चन और एश्वेर्या राय कोरोना संक्रमित नहीं है। इन दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

इससे पहले अभिषेक ने ट्वीट करके बताया कि वह और उनके पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों में कोरोना के माइल्ड (हल्के) लक्षण मिले हैं। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इससे पहले महानायक ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने दस दिन के भीतर उनसे मुलाकात करने वालों से भी अपना परीक्षण कराने का आग्रह किया।

जल्द स्वस्थ होने की कामना

अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की कामना की जाने लगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन का घर जलसा जिस वार्ड में आता है वहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अभिषेक अपनी आगामी फिल्मों की डबिंग के लिए बाहर निकल रहे थे। अमिताभ घर से ही केबीसी 12 के सवालों की लिए शूटिंग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी