कोरोना महमारी के बीच तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या, जांच में जुटा प्रशासन

दो गुटों के बीच झगड़े में कई कैदियों को भी चोटें आई हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जेलकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल कैदी अप्पू उर्फ श्रीकांत को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:57 PM (IST)
कोरोना महमारी के बीच तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या, जांच में जुटा प्रशासन
तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक कैदी की हत्या कर दी गई।

नई दिल्ली [गौतम कुमार मिश्रा]। कोरोना महामारी से जूझ रहे तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच झगड़े से शुरू हुए विवाद में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जेलकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल कैदी अप्पू उर्फ श्रीकांत को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। हिरासत में मौत का मामला होने के कारण घटना की मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है। हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

अवैध रूप से शराब और स्मैक बेचती दो महिलाएं गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में अवैध रूप से शराब व स्मैक बेचने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित नीरू और साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार नंद नगरी सी-ब्लाक में एक महिला प्लास्टिक के कट्टे में शराब बेच रही थी। इतने में नंद नगरी थाने के कुछ पुलिस कर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली शराब

तलाशी के दौरान उसके पास से शराब के 48 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित महिला ने अपना नाम नीरू बताया। वहीं आरोपित साधना को पुलिस ने सूचना पर नंद नगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 पैकेट में 2.90 ग्राम स्मैक मिली है।

chat bot
आपका साथी