'डॉक्टर हूं, कोरोना मरीजों का इलाज करने की इजाजत दो हूजूर' अलकायदा के संदिग्ध आतंकी की कोर्ट से गुहार

अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सबील अहमद ने पटियाला हाउस की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर तिहाड़ जेल में बंद कैदियों का उपचार करने की पेशकश की है। पेशे से डॉक्टर अहमद को स्पेशल सेल ने हाल ही में गिरफ्तार किया था।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:09 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:09 AM (IST)
'डॉक्टर हूं, कोरोना मरीजों का इलाज करने की इजाजत दो हूजूर' अलकायदा के संदिग्ध आतंकी की कोर्ट से गुहार
'डॉक्टर हूं, कोरोना मरीजों का इलाज करने की इजाजत दो हूजूर' अलकायदा के संदिग्ध आतंकी की कोर्ट से गुहार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सबील अहमद ने पटियाला हाउस की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर तिहाड़ जेल में बंद कैदियों का उपचार करने की पेशकश की है। पेशे से डॉक्टर अहमद को स्पेशल सेल ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकी संगठन के सदस्यों को मदद पहुंचाने का आरोप है। अहमद ने अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि उसका तजुर्बा जेल में बंद कैदियों के उपचार के काम आ सकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए वह जेल प्रबंधन की मदद करना चाहता है। अर्जी में उसने कहा है कि इस संबंध में जेल प्रबंधन को आदेश दिया जाए।

बता दें कि अहमद पर विदेशों में भी मानव बम तैयार करने का आरोप है। 2007 में उसने ब्रिटेन के एक एयरपोर्ट पर भी धमाका किया था। 2020 में उसे सउदी अरब से डिपोर्ट कर दिया गया था और इसके बाद एनआइए ने बेंगलुरू से उसे गिरफ्तार कर लिया था।

अलकायदा के संदिग्ध सदस्य रहे और तिहाड़ जेल में बंद डॉक्टर सबील अहमदने दिल्ली की अदालत का रुख कर कोविड-19 मरीजों के इलाज में जेल प्रशासन का सहयोग करने की अनुमति मांगी है। दरअसल, विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष बुधवार को दाखिल याचिका में आरोपित सबील अहमद ने कहा है कि चिकित्सा पेशेवर के तौर पर उसके अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ केंद्रीय जेल में कैदियों के उपचार और कोविड-19 के मामलों से निपटने में लिया जा सकता है।

यह है याचिका

यह उल्लेख करना जरूरी होगा कि आरोपी एमबीबीएस डॉक्टर है और उसे गंभीर मरीजों के उपचार का सात साल का अनुभव भी है। याचिका में कहा गया है कि चिकित्सा पेशेवर के तौर पर उसके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ कोविड-19 के मामलों से निपटने और जेल के कैदियों के उपचार में किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी