Delhi Congress Politics: दिल्ली से जयपुर खिसकी रैली तो अजय माकन ने संभाली कमान

Delhi Congress Politics जयपुर रैली में हालांकि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की भी भागीदारी रहेगी लेकिन दिल्ली और राजस्थान की जिम्मेदारी अजय माकन के ही हाथ में रहेगी। ऐसे में अजय माकन के लिए यह बड़ी चुनौती भी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:46 AM (IST)
Delhi Congress Politics: दिल्ली से जयपुर खिसकी रैली तो अजय माकन ने संभाली कमान
Delhi Congress Politics: दिल्ली से जयपुर खिसकी रैली तो अजय माकन ने संभाली कमान

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 12 दिसंबर को प्रस्तावित रैली दिल्ली से जयपुर क्या खिसकी, इसकी कमान राज्य के प्रभारी और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने संभाल ली है। रैली में हालांकि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की भी भागीदारी रहेगी, लेकिन दिल्ली और राजस्थान की जिम्मेदारी अजय माकन के ही हाथ में रहेगी। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में उन्होंने न केवल रैली को कामयाब बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली बल्कि सभी को उनका दायित्व प्रभार भी सौंप दिया। यह सभी नेता बुधवार को यहां से राजस्थान के लिए निकल जाएंगे और फिर रैली के बाद ही वापस लौटेंगे।

इसमें खास बात यह कि अजय माकन ने दिल्ली के जिन करीब 40 नेताओं को इस रैली के लिए जिम्मेदारी दी है, उनमें से ज्यादातर या तो लंबे समय से घर बैठे हुए हैं या फिर इस समय प्रदेश कांग्रेस की टीम में शामिल नहीं हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें माकन गुट का भी कहा जा सकता है। माकन ने इन नेताओं को इस रैली से जोड़कर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तो मौका मिलते ही उन्होंने अपने सभी समर्थकों को पार्टी में सक्रिय भूमिका अदा करने का मौका दिया है ताकि उनमें जोश भी बना रहे। दूसरे आलाकमान को यह संदेश देने की कोशिश भी की है कि जो नेता दिल्ली से बाहर जाकर बेहतर काम करके दिखा सकते हैं, वे दिल्ली में भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पार्टी नेता चतर सिंह, जितेंद्र कोचर, ब्रहम यादव, महमूद जिया और जगजीवन शर्मा को जयपुर में रैली स्थल की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है जबकि शेष नेताओं को राज्य के प्रमुख जिलों का प्रभार दे दिया गया है। इन नेताओं में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, मदन खोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, हरीकिशन ¨जदल, मोहम्मद उस्मान, ए आर जोशी, पूर्व पार्षद शंभू शर्मा एवं संदीप तंवर इत्यादि के नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी