Air Pollution: भाजपा का आप पर आरोप, कहा- सरकार की लापरवाही से खराब हो रही राजधानी की हवा
मंगलवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सांसद रमेश बिधूड़ी व नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कनाट प्लेस में मास्क वितरित किया। लोगों प्रदूषण व कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। प्रदूषण की समस्या को लेकर भाजपा दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। उसका कहना है कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से राजधानी की हवा खराब हो रही है। इसे लेकर भाजपा नेता सड़क पर उतर रहे हैं। प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों के बीच मास्क वितरण किया जा रहा है। इस बहाने लोगों के बीच जाकर नेता अपनी बात रख रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने कनाट प्लेस में वितरित किया मास्क
मंगलवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी व नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कनाट प्लेस में मास्क वितरित किया। लोगों प्रदूषण व कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण व कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार समस्या हल करने की जगह सिर्फ दूसरों को दोष देती है। यदि सरकार गंभीर रहती तो दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर नहीं होते।
किसानों पर लगता है पराली से प्रदूषित करने का आरोप
ठोस कदम उठाने के बजाय दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराती रही है। उसका कहना है कि पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इसके विपरीत अब पराली नहीं जलने के बावजूद राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है।
सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत
उन्होंने कहा कि दिल्ली में खस्ताहाल सड़कों से उड़ने वाली धूल और वाहनों की भीड़ से प्रदूषण बढ़ रहा है। सड़कों की दशा सुधारने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इसी तरह से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बदहाल होने से सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ रही है। सरकार को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए।