Lockdown Again in Delhi ! वीकेंड कर्फ्यू के बाद क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? पढ़िये- CM अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

Lockdown Again in Delhi ! अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह व्यक्तिगत से प्रतिबंधों यहां तक लॉकडाउन तक के खिलाफ हैं। ऐसी नौबत तब आएगी जब बेड बेहद कब पढ़ने लगेंगे। अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिया कि दिल्ली में बेड की कमी नहीं होने दी जाएगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:47 AM (IST)
Lockdown Again in Delhi ! वीकेंड कर्फ्यू के बाद क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? पढ़िये- CM अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Lockdown Again in Delhi ! कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, लगातार कोरोना के प्रभाव और खतरे के बीच एक सवाल और उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जाएगा? इस पर एक टेलीविजन न्यूज चैनल से बातचीत में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन  की कमी नहीं है, बेड की कमी नहीं है।  उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत से प्रतिबंधों यहां तक लॉकडाउन तक के खिलाफ हैं। ऐसी नौबत तब आएगी जब बेड बेहद कब पढ़ने लगेंगे। अरविंद केजरीवाल ने यह भी भरोसा दिया कि दिल्ली में बेड की कमी नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज सुबह उपराज्यपाल के साथ बैठक की। जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दिल्ली की जनता से साझा की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से संक्रमित दिल्ली में रहने प्रत्येक व्यक्ति को दिल्ली के किसी न किसी अस्पताल में बेड मिलना चाहिए, चाहे वह सरकारी अस्पताल में मिले या फिर प्राइवेट अस्पताल में बेड मिले। सीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप इस पर जोर न दीजिए कि मेरे को इसी अस्पताल में जाना है, यह हमारे लिए मुश्किल होगा। आपका मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपको यह आश्वस्त कर रहा हूं कि अभी दिल्ली के अंदर कोविड बेड की कमी नहीं है।

दिल्ली के अस्पतालों में 5 हजार से अधिक बेड खाली, अभी और बेड बढ़ाए जा रहे 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से निवेदन करते हुए कहा कि जब आप यह दिखाते हैं कि इन-इन अस्पतालों के अंदर बेड खत्म हो गए, तो यह हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दिल्ली के अंदर इस समय बेड की समस्या हो गई है। दिल्ली में इस वक्त भी 5 हजार से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं। आज मेरी सुबह से कई बैठकें हो चुकी हैं। हम और भी बड़े स्तर पर बेड बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सीजन बेड भी बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं, ताकि दिल्ली में और ज्यादा बेड की क्षमता बढ़ाई जा सके, जिससे कि लोगों को समय पर सही इलाज मिल सके।

दिल्ली के लोगों से अपील है कि सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि इन प्रतिबंधों की वजह से आपको बहुत तकलीफ होगी, लेकिन आप यह भी समझ रहे होंगे और आप मेरा और दिल्ली सरकार का पूरा साथ देंगे कि यह प्रतिबंध इस वक्त लगाना बहुत जरूरी है। मैं आप सब से इन सभी प्रतिबंधों का पालन करने के लिए हाथ जोड़कर सहयोग की अपील करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह जो कोरोना की चौथी लहर आई है, इस चौथी लहर को भी हम सब दिल्ली वाले मिलकर पहले जो तीन लहर आई थी, उसी तरह से हम नियंत्रित करने जरूर सफल होंगे और जल्द सफल होंगे, ताकि हम लोगों को इससे भी जल्दी मुक्ति मिल सके।

chat bot
आपका साथी