वीडियो देखने के बाद कुमार विश्वास बोले इन्हें इनका “बसपन का प्यार” दिलाओ कोई, जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ही सैकड़ों लोगों की मदद भी की थी अभी भी वो अपने ट्विटर हैंडल से कई बार रोचक चीजें ट्वीट करते रहते हैं। कुमार विश्वास की एक बहुत प्रसिद्ध कविता है- कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:30 AM (IST)
वीडियो देखने के बाद कुमार विश्वास बोले इन्हें इनका “बसपन का प्यार” दिलाओ कोई, जानिए क्या है पूरा मामला
बच्चे का वीडियो देखने के बाद कवि कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कवि कुमार विश्वास अक्सर सामाजिक मुद्दों को लेकर कोई न कोई ट्वीट करते ही रहते हैं। वो इंटरनेट मीडिया ट्विटर पर खासे एक्टिव भी रहते है। उनके लाखों फालोवर भी है। कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ही सैकड़ों लोगों की मदद भी की थी, अभी भी वो अपने ट्विटर हैंडल से कई बार रोचक चीजें ट्वीट करते रहते हैं। कुमार विश्वास की एक बहुत प्रसिद्ध कविता है- कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है। इस कविता को हर वर्ग के लोग गुनगुनाते रहते हैं और कुमार की तरह उसे आवाज देने की कोशिश भी करते हैं। चाहे देश हो या विदेश, हर जगह उनकी इस कविता को गुनगुनाते हुए लोग दिख जाते हैं।

इन्हें इनका “बसपन का प्यार” दिलाओ कोई 😁😂 https://t.co/m5sGXoRbjp

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 15, 2021
हिंदी दिवस के मौके पर भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो ट्वीट किया था जिसमें रूस का एक युवा उनकी इसी कविता को गा रहा था, उसका कुमार की कविता का गुनगुना भारत और उसके हिंदी प्रेम को दिखा रहा था। इससे पहले भी कुमार विश्वास के कई प्रशंसक उनके इसी गीत को गाते हुए लोगों की वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उनके एक गीत को एक बच्चे ने बड़े ही स्टाइल से एक्शन के साथ गाया है। शालिनी नामक एक प्रशंसक ने बच्चे के इस वीडियो को विश्वास को टैग करते हुए ट्वीट किया। साथ ही लिखा कि इनकी जरूरतों को कुमार विश्वास ही समझेंगे। कुमार ने इस बच्चे के वीडियो को देखा और फिर कमेंट भी किया।

उन्होंने लिखा कि कोई इनको इनके बसपन का प्यार दिलाओ। इस वीडियो को अब तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और ये सिलसिला जारी है। बच्चे ने बड़े ही मोहक अंदाज में एक्शन के साथ इस वीडियो में कविता पढ़ी है। 24 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद सैकड़ों लोग इसे रिट्वीट भी कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।

chat bot
आपका साथी