राहत की बातः चार साल के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 57 हजार कर्मचारियों मिला बकाया वेतन

तीनों ही निगमों के कर्मचारी वेतन को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। कई बार अदालतें भी निगमों को कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाने के लिए आड़े हाथों ले चुकी हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि तीनों नगर निगम अपने राजस्व के स्नोतों को और मजबूत करें।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:07 PM (IST)
राहत की बातः चार साल के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 57 हजार कर्मचारियों मिला बकाया वेतन
चार वर्ष से चला आ रहा वेतन संकट दूर होना राहत की बात है।

नई दिल्ली, सौरभ श्रीवास्तव। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में चार वर्ष से चला आ रहा वेतन संकट दूर हो जाना निगम के कर्मचारियों के साथ ही दिल्ली की जनता के लिए भी राहत की बात है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने 57 हजार कर्मचारियों को अब तक का पूरा बकाया वेतन जारी कर दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति कर अधिक वसूले जाने के कारण निगम को पहली तिमाही में ही अच्छी खासी आय हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है। यह अत्यंत निराशाजनक स्थिति थी कि निगमकर्मियों को पिछले चार वर्ष से समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा था।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान कभी-कभी तो पांच से छह माह तक का भी वेतन बकाया हो जाता था। हालांकि, मौजूदा समय में निगमकर्मियों का तीन माह का वेतन बकाया था। कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी होने की यह स्थिति उत्तरी दिल्ली नगर निगम में ही सबसे ज्यादा थी। ऐसे में उत्तरी निगम का कर्मचारियों के वेतन का बकाया शून्य करने का फैसला सर्वथा उचित है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरह ही दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी पिछले कुछ वर्ष से खराब वित्तीय स्थिति का सामना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में भी तमाम कर्मचारियों को जब-तब वेतन के लिए परेशान होना पड़ता है।

तीनों ही निगमों के कर्मचारी अनेक बार वेतन को लेकर आंदोलन व हड़ताल तक कर चुके हैं। इससे दिल्लीवासियों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। कई बार अदालतें भी निगमों को कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाने के लिए आड़े हाथों ले चुकी हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि तीनों नगर निगम अपने राजस्व के स्नोतों को और मजबूत करें और अपनी आय बढ़ाएं, ताकि कर्मचारियों को वेतन देने में किसी तरह की समस्या नहीं हो और नगर निगमों में विकास कार्यो पर भी धन खर्च किया जा सके। तीनों नगर निगम राजस्व के स्नोतों को मजबूत कर अपनी आय बढ़ाएं, ताकि कर्मचारियों को वेतन देने में किसी तरह की समस्या नहीं हो

chat bot
आपका साथी