दुष्कर्म और हमले के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए एम्स हुई रेफर

दिल्ली के पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची के साथ मंगलवार को हुए दुष्कर्म एवं हमले के बाद से वह गंभीर हालत में है। उसे बुधवार को संजय गांधी हास्पीटल से एम्स में रेफर किया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:37 AM (IST)
दुष्कर्म और हमले के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए एम्स हुई रेफर
दुष्कर्म और हमले के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए एम्स हुई रेफर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची के साथ मंगलवार को हुए दुष्कर्म एवं हमले के बाद से वह गंभीर हालत में है। उसे बुधवार को संजय गांधी हास्पीटल से एम्स में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर समाचार एजेंसी एएनआइ से मिली जानकारी के हिसाब से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पश्चिम विहार के एसएचओ को पत्र लिखकर इस केस की जानकारी मांगी है।। उन्होंने पत्र लिख कर कहा है कि इस केस में अब तक क्या कार्रवाई हुई है यह बताया जाए। वहीं उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 12 साल की एक मासूम के साथ दिल्ली के पश्चिम विहार में दुष्कर्म किया गया और बेरहमी से हत्या का प्रयास किया गया है। हमारी टीम घटना के बाद से ही पीड़िता के साथ है। पुलिस को नोटिस जारी कर इस शर्मनाक घटना पर जवाब मांगा है। लड़की की हालत गंभीर है, सब दुआ करें।

इधर,  नरेला इलाके में दंपती की चाकू मारकर हत्या करने के बाद आरोपित ने खुद भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपित और मृतक में किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार देर रात नरेला थाने को सूचना मिली कि बांकनेर गांव की नई बस्ती में एक शख्स एक महिला की हत्या कर भाग रहा है और उसके कपड़े खून से सने हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक महिला और उसका पति हाशिम अपने घर पर मृत पड़े हैं। एक पड़ोसी ने मुश्ताक को महिला पर चाकू से हमला करते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपित मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान वह बेहोश हो गया। पुलिस इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पकड़ने जाने के डर से जहर खा लिया था।

chat bot
आपका साथी