वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए प्रशासन कर रहा काल, अस्थायी काल सेंटर बनाकर सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात

राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक होते ही उत्तर पूर्वी जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। करीब 11 लाख आबादी वाले इस जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में लोग रुची नहीं दिखा रहे हैं। संक्रमण के कारण फिर से वही हाल न हो जाए।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:36 PM (IST)
वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए प्रशासन कर रहा काल, अस्थायी काल सेंटर बनाकर सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात
जिले में 88.34 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है।

 नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। राजधानी में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक होते ही उत्तर पूर्वी जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। करीब 11 लाख आबादी वाले इस जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में लोग रुची नहीं दिखा रहे हैं। संक्रमण के कारण फिर से वही हाल न हो जाए, जब इलाज के लिए लोग दर-दर भटक रहे थे। फिर वो नौबत न आए, उसके लिए प्रशासन ने तोड़ निकाला है। दूसरी डोज न लगवाने वालों के पास प्रशासन की तरफ से काल जा रही है, कहा जा रहा है सावधानी हटी दुर्घटना घटी।

फिर भी डोज लगवाने में कोई आना कानी कर रहा है तो प्रशासन की टीम उस व्यक्ति के घर पर जा रही हैं। जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने बताया कि जिले में 88.34 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है, वहीं 50 फीसद ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी डोज लगवाई है। प्रशासन ने कोविन एप से जिले के लोगों का डाटा निकाला और उसका विश्लेक्षण किया कि कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। प्रशासन दूसरी डोज की रफ्तार बढ़ाने पर काफी जोर दे रहा है।

सेंटर में लगाए गए हैं सौ वालंटियर, एक दिन में कर रहे हैं 12 हजार काल जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने बताया कि नंद नगरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में अस्थायी काल सेंटर बनाया गया है, इसमें सौ सिविल डिफेंस वालंटियर रखे गए हैं। काल सेंटर से प्रत्येक दिन 12 हजार लोगों को वैक्सीन के लिए काल की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है वह दूसरी डोज लगवाएं, तब तक काल की जा रही है जब तक वह लगवा नहीं लेते। काल सेंटर बनाने का असर भी हुआ है, सोमवार को जिले में 20 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यह जिले में अपने आप में एक रिकार्ड है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इंफोग्राफ पहली डोज : 10,56,657 दूसरी डोज: 5,30,301 दिव्यांग : 1534 जिनके पास कागजात नहीं थे : 2569 ट्रांसजेंडर : 63 शेल्टर होम : 326 मेगा शिविर में लगाए गए टीके : 6913 छठ पूजा में लगाए गए टीके : 276 हर घर दस्तक अभियान में लगाए गए टीके : 29,320, मोबाइल वैन के जरिये किया गया टीकाकरण आरडब्ल्यूए : 77,251 राहत शिविर : 437 डीएमआरसी: 3615 मस्जिद : 22,444 डीएम आफिस : 6667

chat bot
आपका साथी