Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा, मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

Delhi air pollution प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि अब स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या हल करने को लेकर गंभीर नहीं है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:05 PM (IST)
Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा, मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता। फोटो सौ. ट्विटर

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Air Pollution: प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि अब स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या हल करने को लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से दिल्ली के लोग भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। दिल्ली में कई स्थानों पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने किसी सरकार को नाकाम बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण की समस्या हल करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं। कोर्ट में कही गई बात पर भी अमल नहीं हो रहा है, इसलिए उसके काम पर निगरानी रखने के लिए किसी को नियुक्त करना पड़ेगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए। 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण के साथ ही हर मोर्चे पर विफल हो गई है। सरकार की नीयत काम करने की नहीं है। वह सिर्फ घोषणाओं और दावों से ही लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करती है। अदालत की फटकार के बाद सरकार ने सिर्फ स्कूल बंद करने की घोषणा कर अपना काम पूरा मान लिया है। उसने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार, सड़कों की मरम्मत सहित अन्य विषय पर कोई बात नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि दिल्ली सरकार समस्याओं को हल करने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ध्यान नहीं देती तो दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और खराब हो जाती। दिल्ली में कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों को बंद करने, बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन की जगह दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क बनाना, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरियल बनाकर ट्रकों की दिल्ली में प्रवेश रोकने सहित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे व अन्य सड़कों का निर्माण कर समस्या को कम करने की कोशिश की गई।

प्रदूषण की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने करोलबाग सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिहं सहित अन्य नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी