टीवी की दुनिया के नामी चेहरे मुकेश खन्ना की बहन का दिल्ली में निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेता मुकेश खन्ना की बड़ी बहन कमल कपूर का बुधवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 12 दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुईं थी। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:35 AM (IST)
टीवी की दुनिया के नामी चेहरे मुकेश खन्ना की बहन का दिल्ली में निधन, ट्वीट कर दी जानकारी
टीवी की दुनिया के नामी चेहरे मुकेश खन्ना की बहन का दिल्ली में निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, जागरण संवदादाता। फिल्म और टीवी की दुनिया के नामी चेहरे अभिनेता मुकेश खन्ना की बड़ी बहन कमल कपूर का बुधवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 12 दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुईं थी। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

मुकेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'कल घंटो मैं अपनी मौत की झूठी ख़बर का सच बताने का संघर्ष करता रहा। लेकिन मुझे पता नहीं था कि एक भयंकर सच मेरे ऊपर मंडरा रहा है।मेरी इकलौती बड़ी बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया, उनके निधन से काफी मर्माहत हूं। हम सब परिवार सकते में आ गये हैं। 12 दिन में कोविड को हराने के बाद फेंफड़े के कंजेशन से वो हार गई। पता नहीं ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा है। सचमुच मैं पहली बार ज़िंदगी में हिल गया हूं। अश्रुपूरित नमन,भावभीनी श्रद्धांजलि।'

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मुकेश खन्ना की बड़ी बहन 12 दिन के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवर कर गईं थीं। लेकिन एक दिन पहले उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। फिर उन्हें जब दोबारा अस्पताल ले जाया गया तो दिल्ली में कहीं भी आइसीयू बेड नहीं मिला। जिसके चलते उनका निधन हो गया।

chat bot
आपका साथी