Delhi Metro Commuters Alert ! दो दिन के दौरान 400 यात्रियों पर हुई कार्रवाई, जुर्माना लगाने के साथ मेट्रो से उतारे गए लोग

Delhi Metro Commuters Alert ! डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने पर 292 यात्रियों को मेट्रो से उतार भी दिया गया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:09 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:09 PM (IST)
Delhi Metro Commuters Alert ! दो दिन के दौरान 400 यात्रियों पर हुई कार्रवाई, जुर्माना लगाने के साथ मेट्रो से उतारे गए लोग
Delhi Metro Commuters Alert ! 400 यात्रियों पर कार्रवाई, जुर्माना लगाने के साथ मेट्रो से उतारे गए लोग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Metro Commuters Alert ! 100 फीसद सिटिंग झमता के साथ रफ्तार भर रही दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। मास्क नहीं लगाने के मामले तो कम हुए हैं, लेकिन शारीरिक दूरी के नियमों को टूटना जारी है, बावजूद इसके कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में बैठने की पूरी क्षमता के साथ परिचालन की सुविधा होने के बाद दो दिनों से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है, इसलिए मेट्रो में पहले के मुकाबले अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इस दौरान मेट्रो में कई यात्री खड़े होकर भी सफर करते देखे जा रहे हैं। इससे मेट्रो ने सख्ती बढ़ा दी गई है। लिहाजा मंगलवार को 263 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। एक दिन पहले 159 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया था।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, मंगलवार को रात आठ बजे तक करीब साढ़े आठ लाख यात्रियों ने करीब 16.9 लाख यात्राएं की। मेट्रो का परिचालन रात करीब 11:30 बजे तक होता है। ऐसे में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक हो सकती है।

डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने पर 292 यात्रियों को मेट्रो से उतार भी दिया गया। हालांकि, बारिश के मौसम में मेट्रो स्टेशनों पर सिर्फ एक गेट खुला होने से यात्रियों को सफर में परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

12 दिनों में कोरोना के सर्वाधिक 71 नए मरीज मिले

दिल्ली में संक्रमण दर कई दिनों के बाद बढ़कर 0.10 फीसद से अधिक हो गई है। एक दिन पहले भी संक्रमण दर 0.07 फीसद थी, जो बढ़कर 0.11 फीसद हो गई। इससे मंगलवार को कोरोना के 71 नए मरीज मिले, जो पिछले 12 दिनों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले 15 जुलाई को 72 मरीज मिले थे। वहीं पिछले 24 घंटे में 42 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के अब तक 14 लाख 36 हजार 26 मामले आए हैं। जिसमें से 14 लाख 10 हजार 410 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 98.21 फीसद है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 25,046 हो गई है। इससे मृत्यु दर 1.74 फीसद है। मौजूदा समय में 570 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 332 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। दिल्ली में अभी 299 कंटेनमेंट जोन हैं।
 

chat bot
आपका साथी