पश्चिम विहार कॉलोनी में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, पुलिस की 20 टीमें कर रही थी तलाश

दिल्ली में चार अगस्त को पश्चिम विहार कॉलोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर जान से मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:40 AM (IST)
पश्चिम विहार कॉलोनी में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, पुलिस की 20 टीमें कर रही थी तलाश
पश्चिम विहार कॉलोनी में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, पुलिस की 20 टीमें कर रही थी तलाश

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में चार अगस्त को पश्चिम विहार कॉलोनी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर जान से मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  इस पर  पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि ऎसी जघन्य घटना बहुत ही निंदनीय है । दिल्ली पुलिस इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। हमारे पुलिस ऑफिसर ने बहुत मेहनत की, जिससे आरोपित जल्द पकड़ा गया।

काले रंग की शर्ट से हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरोपित की गिरफ्तारी में उसके काले रंग की शर्ट से मदद मिली है। आरोपित का नाम कृष्ण है। उस पर चार मामले जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, सेंधमारी सहित एक अन्य केस में गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की 20 टीमें बना कर इसकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

क्या है मामला

पश्चिम विहार कॉलोनी में एक बच्ची से दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक वह पीड़िता के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा, लेकिन जब उसकी नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान कमरे में सिलाई मशीन पर रखी कैंची से उसके सिर, पेट, पीठ व अन्य हिस्सों में कई वार किए। इसके जब बच्ची शोर मचाते हुए भाग कर बाहर आ गई तब बाद में मौका मिलते ही वह भाग गया।

पीड़िता से मिलने एम्स गए थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

बता दें कि इस मामले में सीएम केजरीवाल आज पीड़िता से मिलने एम्स गए थे। वहां उन्होंने पीड़िता का हाल जानने के बाद  कहा था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। इधर दिल्ली महिला आयोगी स्वाति मालिवाल ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी